मालदीव घूमने के लिए भारतीयों को पहली पसंद नहीं है। ग्लोबल ट्रैवल मार्केट प्लेस स्काईस्कैनर (Skyscanner) ने बताया कि साल 2023 में भारतीय सबसे ज्यादा कहां घूमने गए हैं। 2023 में सबसे ज्यादा भारतीय मालदीव नहीं बल्कि दुबई घूमने गए हैं। दुबई ने पिछले साल सबसे फेमस इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के रूप में अपनी जगह बनाई है। अपनी आधुनिक विलासिता और वर्ल्ड लेवल अट्रैक्शन के कारण ये टॉप पर बना हुआ है। भारतीय साल 2023 में सबसे ज्यादा दुबई घूमने गए हैं।
मालदीव के बाद भारतीयों के लिए बैंकॉक बना दूसरी पसंदीदा जगह
बैंकॉक इस साल भारतीय यात्रियों के लिए दूसरा सबसे फेमस इंटरनेशनल डेस्टिनेशन रहा। हलचल भरे बाजारों में स्ट्रीट फूड का आनंद लेने से लेकर पुराने मंदिरों की खोज और खाओ सैन रोड के किनारे नाइटलाइफ का आनंद लेने तक, अपनी हलचल भरी ऊर्जा और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए जाना जाने वाला शहर 2023 में भारतीय यात्रियों को काफी अट्रैक्ट किया है।
2023 की सबसे सस्ती फ्लाइट, होटल और कार रेंटल
2023 में अधिक से अधिक भारतीय यात्रियों ने बजट में फिट होने वाले देश और शहरों को चुना इसमें संस्कृति और फूड शामिल हैं। भारत में जगदलपुर उन सभी में सबसे सस्ती डेस्टिनेशन रही क्योंकि यहां फ्लाइट की टिकट कम थी। यहां के लिए औसत किराया 3,035 रुपये रहा। स्काईस्कैनर ने 2023 में भारतीय यात्रियों के लिए हर महीने बुक करने के लिए सबसे सस्ते गंतव्य की पहचान की है। साथ ही 2023 में कार किराए पर लेने के लिए सबसे सस्ते तीन सितारा होटल और शहर की भी पहचान की है। इसमें पहला स्थान वियतनाम में न्हा ट्रांग भारत से यात्रा करने वालों के लिए तीन सितारा होटल में ठहरने के लिए सबसे सस्ता शहर के रूप में सामने आया है।
यहां हैं सबसे सस्ता कार का किराया
कतर का दोहा सबसे सस्ती कार किराये का ऑफर करने वाले शहर के तौर पर उभरा है। यहां भारतीय औसतन प्रति दिन केवल 2,198 रुपये का पेमेंट करते हैं। स्काईस्कैनर के ट्रैवल ट्रेंड्स और डेस्टिनेशन एक्सपर्ट मोहित जोशी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह स्पी साल 204 में भी जारी रहने वाली है क्योंकि 2024 की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 86% भारतीय यात्री 2023 की तुलना में उतनी ही संख्या में विदेश यात्राएं करने की योजना बना रहे हैं। हमारा यह भी अनुमान है कि 2024 में फ्रांस भारतीय यात्रियों के लिए एक बेहतरीन जगह होगा। पिछले 12 महीनों में हवाई किराए में एक तिहाई से अधिक की गिरावट आई है।