November 2025 Bank Holidays: नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देख लें पूरी लिस्ट ताकि न हो परेशानी

Bank Holidays in November 2025: त्योहारों का सीजन खत्म हो चुका है और लोग अब अपने रोजाना के कामों में वापस लग गए हैं। ऐसे में अगर आप नवंबर में किसी जरूरी बैंक काम की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें

अपडेटेड Oct 31, 2025 पर 5:27 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays in November 2025: त्योहारों का सीजन खत्म हो चुका है और लोग अब अपने रोजाना के कामों में वापस लग गए हैं। ऐसे में अगर आप नवंबर में किसी जरूरी बैंक काम की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। इस महीने कुल 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं।

RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में कुछ दिन बैंक राज्य के त्योहारों की वजह से बंद रहेंगे, जबकि बाकी राज्यों में कामकाज सामान्य रहेगा। अच्छी बात ये है कि इन छुट्टियों के दौरान आप ATM, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPI से अपने काम कर पाएंगे।

नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट


1 नवंबर (शनिवार): कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल

कर्नाटक में आज राज्य उत्सव दिवस (Kannada Rajyotsava) मनाया जाएगा, इसलिए वहां बैंक बंद रहेंगे। वहीं उत्तराखंड में इसी दिन इगास-बगवाल त्योहार मनाया जाएगा, जिसे देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन वहां भी बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा

इस दिन देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ये दिन गुरु नानक देव जी की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।

7 नवंबर (शुक्रवार): वांगला फेस्टिवल (मेघालय)

मेघालय में गारो जनजाति का वांगला फेस्टिवल यानी फसल कटाई का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन वहां के बैंक बंद रहेंगे, लेकिन बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

8 नवंबर (शनिवार): कनकदास जयंती (कर्नाटक)

ये दिन दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में इस दिन संत और कवि कनकदास की जयंती भी मनाई जाती है।

11 नवंबर (मंगलवार): ल्हाबाब दुचेन (सिक्किम)

सिक्किम में इस दिन ल्हाबाब दुचेन त्योहार मनाया जाएगा, जो बौद्ध धर्म का खास दिन है। इस मौके पर वहां बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर के वीकली ऑफ

इस महीने बैंक हर रविवार और तय शनिवार को बंद रहेंगे।

2 नवंबर (रविवार), 8 नवंबर (दूसरा शनिवार), 9 नवंबर (रविवार),

16 नवंबर (रविवार), 22 नवंबर (चौथा शनिवार),

23 नवंबर (रविवार) और 30 नवंबर (रविवार)।

ऑनलाइन सर्विस रहेंगी चालू

छुट्टियों के दौरान ATM, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सभी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। तो अगर आपको किसी जरूरी बैंक काम के लिए ब्रांच जाना है, तो आप इन छुट्टियों की लिस्ट को देखकर जाएं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।