NPS में ₹3000 महीना लगाएं तो रिटायरमेंट तक कितना फंड बन सकता है? समझिए पूरा कैलकुलेशन

NPS Investment: हर महीने ₹3,000 का निवेश रिटायरमेंट तक बड़ा फंड बना सकता है। लेकिन 30 साल की इस छोटी-सी बचत का असर कितना बड़ा होगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन।

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 6:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हर महीने ₹3,000 निवेश करने पर साल में ₹36,000 जमा होंगे।

NPS Investment: रिटायरमेंट के लिए बड़ी रकम से शुरुआत करना जरूरी नहीं है। आप छोटी रकम से भी शुरुआत कर सकते हैं। मान लेते हैं कि आप हर महीने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में ₹3,000 निवेश करते हैं और इसे 30 साल तक जारी रखते हैं।

अगर इस दौरान औसतन 10% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 60 साल की उम्र तक आपका कॉर्पस करीब ₹67.8 लाख हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखने वाली बात है कि NPS का रिटर्न बाजार से जुड़ा होता है। मतलब आपका फंड इससे कम भी हो सकता है और ज्यादा भी।

30 साल में कितना पैसा जमा होगा?


हर महीने ₹3,000 निवेश करने पर साल में ₹36,000 जमा होंगे। 30 साल तक निवेश करने पर आपकी जेब से कुल ₹10.80 लाख जाएंगे।

बाकी रकम रिटर्न से बनेगी। 10% औसत सालाना रिटर्न मानें तो आपका कुल कॉर्पस करीब ₹67.8 लाख हो सकता है। यानी करीब ₹57 लाख रकम रिटर्न से बन सकती है।

पूरा कैलकुलेशन एक नजर में

पैमाना रकम
हर महीने निवेश ₹3,000
निवेश की अवधि 30 साल
कुल निवेश ₹10.80 लाख
अनुमानित औसत रिटर्न 10% सालाना
अनुमानित रिटर्न करीब ₹57 लाख
अनुमानित कुल कॉर्पस करीब ₹67.8 लाख

कंपाउंडिंग से बनेगा बड़ा फंड

NPS में आपका पैसा लंबे समय तक लगा रहता है। इस दौरान मिलने वाला रिटर्न भी आगे कमाई करता है। इसे ही कंपाउंडिंग का फायदा कहते हैं।

शुरुआत में रकम धीरे बढ़ती दिखेगी। लेकिन समय बढ़ने के साथ इसका असर ज्यादा दिखता है। इसलिए रिटायरमेंट प्लानिंग में लंबी अवधि काफी मायने रखती है।

₹3,000 की जगह ₹5,000 निवेश करें तो?

अब मान लीजिए कि आप हर महीने ₹3,000 की जगह ₹5,000 निवेश करते हैं। वही 10% औसत सालाना रिटर्न मानने पर 30 साल में कॉर्पस करीब ₹1.13 करोड़ हो सकता है।

यानी हर महीने सिर्फ ₹2,000 ज्यादा निवेश करने से लंबी अवधि में कॉर्पस में बड़ा अंतर आ सकता है।

NPS से पैसे निकालने की शर्त

NPS में सामान्य एग्जिट यानी 60 साल की उम्र या सुपरएनुएशन पर कॉर्पस का अधिकतम 60% हिस्सा एकमुश्त निकाला जा सकता है। बाकी कम से कम 40% रकम से एन्‍युटी खरीदना जरूरी होता है। एन्‍युटी से रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन मिलती है।

उदाहरण के लिए, अगर रिटायरमेंट पर NPS कॉर्पस ₹67.8 लाख बनता है, तो करीब ₹40.68 लाख एकमुश्त निकाले जा सकते हैं और ₹27.12 लाख एन्‍युटी में लगाने होंगे। एन्‍युटी से मिलने वाली पेंशन की रकम चुने गए प्लान और उस समय की एन्‍युटी दर पर निर्भर करती है।

हर साल ₹1 लाख निवेश करें तो 15 साल बाद कितना पैसा मिलेगा? समझिए FD, NPS और म्यूचुअल फंड का पूरा कैलकुलेशन

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।