हर महीने मिलेगी ₹3,000 की गारंटीड पेंशन, दुकानदारों और व्यापारियों के लिए है ये खास स्कीम, ऐसे करें अप्लाई

NPS Traders Pension Scheme: अगर आप छोटे व्यापारी या दुकानदार हैं, तो केंद्र सरकार आपके बुढ़ापे को सुरक्षित करने के लिए शानदार पेंशन स्कीम लेकर आई है। इसमें आपको सिर्फ ₹55 से ₹200 का मामूली मंथली प्रीमियम देना होगा और बाकी 50% पैसा खुद सरकार भरेगी। 60 की उम्र होते ही आपके खाते में हर महीने ₹3,000 की गारंटीड पेंशन आने लगेगी। जानिए कौन-कौन से दुकानदार इस स्कीम के लिए एलिजिबल हैं और कैसे सिर्फ 2 मिनट में इसका लाभ उठाया जा सकता है

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 5:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इसमें जितना योगदान व्यापारी जमा करेगा, उसका 50% केंद्र सरकार अपनी जेब से जमा करेगी

NPS for Traders Scheme Update: अगर आप एक छोटे व्यापारी, दुकानदार या सेल्फ-एंप्लॉयड हैं और बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने व्यापारियों और दुकानदारों से 'व्यापारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना' में तुरंत रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।

इस सरकारी पेंशन योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद लाभार्थी को हर महीने ₹3,000 यानी सालाना ₹36,000 की न्यूनतम पक्की पेंशन दी जाती है। आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है और इसके लिए आवेदन की क्या प्रक्रिया है।

NPS Traders Scheme: क्या है योजना की सबसे बड़ी खासियत?


व्यापारियों और दुकानदारों के लिए शुरू की गई इस पेंशन योजना का उद्देश्य उन लोगों को बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है, जो ईपीएफओ जैसी किसी औपचारिक रिटायर्ड पेंशन व्यवस्था के दायरे में नहीं आते हैं।

50% योगदान सरकार का: यह एक स्वैच्छिक और सह-अंशदायी योजना है। इसमें जितना योगदान व्यापारी जमा करेगा, ठीक उतनी ही 50% राशि केंद्र सरकार अपनी जेब से जमा करेगी।

मामूली मासिक निवेश: आपकी उम्र के हिसाब से आपको हर महीने महज ₹55 से ₹200 तक का योगदान देना होता है।

गारंटीड रिटर्न: 60 साल की उम्र पूरी होते ही आपको आजीवन ₹3,000 प्रति माह की एश्योर्ड पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।

NPS-Traders: मुख्य पात्रता और विशेषताएं

NPS-Traders: मुख्य पात्रता और विशेषताएं

कैसे करें आवेदन और कहां कराएं रजिस्ट्रेशन?

इस योजना में खुद को रजिस्टर कराना बेहद आसान है:

जन सेवा केंद्र (CSC): आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आधार कार्ड और बचत बैंक खाते के विवरण के साथ आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन पोर्टल: योजना के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर भी खुद से सेल्फ-एनरोलमेंट किया जा सकता है।

आधिकारिक आंकड़े: सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 26 नवंबर 2025 तक व्यापारियों और स्व-रोजगार व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत 60,538 लोग पंजीकृत हो चुके हैं।

किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी?

वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, असंगठित क्षेत्र और छोटे दुकानदारों को पेंशन सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए यह एक बेहद प्रभावी कदम है। फाइनेंशियल फर्म Floatr के सह-संस्थापक अमित एचएल का कहना है, 'आज के समय में ₹3,000 की मासिक पेंशन का कुछ मूल्य हो सकता है, लेकिन आज से दो-तीन दशक बाद महंगाई के कारण इसकी क्रय शक्ति कम हो जाएगी। इसलिए, जैसे-जैसे योजना आगे बढ़े, सरकार को समय-समय पर इस पेंशन राशि की समीक्षा करके इसे बढ़ाने पर भी विचार करना चाहिए ताकि यह लंबी अवधि में भी सार्थक बनी रहे।'

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।