Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 नजदीक आते ही टैक्सपेयर्स के मन में कई सवाल उठने लगे हैं। एक तरफ लोग टैक्स में राहत और ज्यादा छूट की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर यह चर्चा तेज है कि क्या सरकार इस बार पुराने इनकम टैक्स सिस्टम को पूरी तरह खत्म कर देगी। फिलहाल देश में पुराना टैक्स रिजीम और नया टैक्स रिजीमदोनों विकल्प मौजूद हैं, जिनमें से टैक्सपेयर्स अपनी जरूरत के हिसाब से किसी एक को चुन सकते हैं।
