Get App

FD strategy: एक FD या फिर कई सारी? ₹7 लाख को कैसे निवेश करने में होगा ज्यादा फायदा

Fixed Deposit strategy: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी भारत में निवेश के सबसे भरोसेमंद तरीकों में से एक है। अगर आपको ₹7 लाख की FD करनी हो, तो एक FD करना सही रहेगा या कई सारी। आइए समझते हैं दोनों के फायदे और नुकसान।

Suneel Kumarअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 3:57 PM
FD strategy: एक FD या फिर कई सारी? ₹7 लाख को कैसे निवेश करने में होगा ज्यादा फायदा
एक बड़ी FD की सबसे बड़ी समस्या तब आती है, जब अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए।

पैसा कमाने के लिए मेहनत और अनुशासन चाहिए, लेकिन उसे समझदारी से कहां निवेश किया जाए, यह फैसला उतना ही अहम होता है। आज के दौर में सिर्फ पैसे बचाकर रखना न तो सुरक्षित भविष्य की गारंटी देता है और न ही महंगाई को मात दे पाता है। मजबूत फाइनेंशियल कुशन बनाने के लिए जरूरी है कि निवेश आपके लक्ष्य, जोखिम लेने की क्षमता और समय के हिसाब से किया जाए।

शेयर, इक्विटी म्यूचुअल फंड, PPF और सरकारी बचत योजनाओं जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन, इसके बावजूद बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सुरक्षा और स्थिर रिटर्न चाहने वाले निवेशकों की पहली पसंद बने हुए हैं।

FD पर क्यों है सबसे भरोसेमंद विकल्प

भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में गिना जाता है। क्योंकि इसमें पूंजी सुरक्षित रहती है और रिटर्न पहले से तय होता है। FD की ब्याज दर पर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर भी नहीं पड़ता। साथ ही, DICGC इंश्योरेंस के तहत 5 लाख रुपये तक की जमा रकम सुरक्षित रहती है। इससे निवेशकों को अतिरिक्त भरोसा मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें