e-PAN कार्ड फर्जीवाड़े से सावधान रहें! पैन कार्ड 2.0 डाउनलोड करने के लिए मिला ईमेल फर्जी हो सकता है

क्या आपको ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल मिला है? दरअसल, आपको ऐसे संदिग्ध ईमेल से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने में आपकी मदद करने का दावा करते हैं। फर्जीवाड़ा को अंजाम देकर अपना निशाना साधने के लिए रोज नए तौर-तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। PIB की फैक्ट चेक टीम ने एक ऐसे फर्जी स्कीम की पहचान की है, जहां फर्जी ईमेल के जरिये ई-पैन कार्ड डाउनलोड को लेकर यूजर्स को गुमराह करने की कोशिश की जाती है

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 11:05 PM
Story continues below Advertisement
PAN 2.0: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैन कार्ड का मॉर्डन वर्शन पैन 2.0 लॉन्च करने की तैयारी में है।

क्या आपको ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल मिला है? दरअसल, आपको ऐसे संदिग्ध ईमेल से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने में आपकी मदद करने का दावा करते हैं। फर्जीवाड़ा को अंजाम देकर अपना निशाना साधने के लिए रोज नए तौर-तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। PIB की फैक्ट चेक टीम ने एक ऐसे फर्जी स्कीम की पहचान की है, जहां फर्जी ईमेल के जरिये ई-पैन कार्ड डाउनलोड को लेकर यूजर्स को गुमराह करने की कोशिश की जाती है।

PIB की फैक्ट चेक टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फर्जी स्कीम के बारे में चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है, 'क्या आपको ऐसा ईमेल मिला है, जिसमें आपको ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के बारे में कहा जा रहा है। फैक्ट चेक की टीम का कहना है कि यह फर्जी ईमेल है और कभी भी ऐसी कॉल, टेक्स्ट, ईमेल या लिंक का जवाब नहीं दें, जिसमें संवेदनशील या वित्तीय जानकारी का अनुरोध किया गया हो।

पैन 2.0 क्या है?

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैन कार्ड का मॉर्डन वर्शन पैन 2.0 लॉन्च करने की तैयारी में है। अपडेटेड कार्ड में बेहतर क्यूआर कोड सिस्टम शामिल हैं और इसमें सुरक्षा संबंधी उपाय किए गए हैं, ताकि फर्जी गतिविधियों से बचाव किया जा सके।


फर्जीवाड़ा से बचाव

इस बात का ध्यान रखें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कभी भी ईमेल के जरिये निजी जानकारी नहीं मांगता है। डिपार्टमेंट ईमेल भेजकर क्रेडिट कार्ड, बैंक या अन्य फाइनेंशियल एकाउंट से जुड़े पिन नंबर, पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है।

कहां शिकायत करें?

संदिग्ध ईमेल या वेबसाइट की शिकायत webmanager@incometax.gov.in और incident@cert-in.org. पर की जानी चाहिए। इसमें वेबसाइट के यूआरएल या पूरे ईमेल का जिक्र होना चाहिए। ज्यादा जांच के लिए ईमेल का इंटरनेट हेडर मुहैया कराएं, जिसमें भेजने वाले के बारे में जानकारी होती है। शिकायत करने के बाद संदिग्ध मैसेज हटा दें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।