Pan 2.0: QR कोड वाला नया पैन कैसे करा सकते हैं प्रिंट? यहां करना होगा अप्लाई? ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
PAN 2.0: क्या आप भी नया QR कोड वाला पैन प्रिंट कराना चाहते हैं। यहां आपको नये पैन के लिए कैसे करना होगा अप्लाई ये पूरा तरीका बता रहे हैं। भारतीय PAN कार्डहोल्डर सिर्फ 50 रुपये का चार्ज देकर अपना PAN कार्ड का रीप्रिंट करा सकते हैं। रीप्रिंट किए गए PAN कार्ड पर QR कोड भी होगा, जिसे कार्डहोल्डर के रजिस्टर ईमेल पते पर डिजिटल रूप से भेजा जाएगा
PAN 2.0: क्या आप भी नया QR कोड वाला पैन प्रिंट कराना चाहते हैं।
PAN 2.0: क्या आप भी नया QR कोड वाला पैन प्रिंट कराना चाहते हैं। यहां आपको नये पैन के लिए कैसे करना होगा अप्लाई ये पूरा तरीका बता रहे हैं। भारतीय PAN कार्डहोल्डर सिर्फ 50 रुपये का चार्ज देकर अपना PAN कार्ड का रीप्रिंट करा सकते हैं। रीप्रिंट किए गए PAN कार्ड पर QR कोड भी होगा, जिसे कार्डहोल्डर के रजिस्टर ईमेल पते पर डिजिटल रूप से भेजा जाएगा। फिजिकल कॉपी के लिए अप्लाई करेंगे तो 50 रुपये चार्ज देकर घर के एड्रेस पर भी आ जाएगा। अगर किसी को अपने PAN में जानकारी बदलनी या अपडेट करानी है, तो वह काम फ्री में किया जाएगा। रिवाइज और अपडेटेड आधार पर नया QR कोड युक्त PAN कार्ड जारी किया जाएगा।
PAN कार्ड रीप्रिंट से पहले रखें इन बातों का ध्यान
PAN कार्ड रीप्रिंट के लिए अप्लाई करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके मौजूदा PAN कार्ड को किस एजेंसी ने जारी किया है। भारत के आयकर विभाग ने PAN सर्विस के लिए दो अधिकृत एजेंसियां हैं। ये एजेसिंया प्रोटीन (Protean), जिसे पहले NSDL ई-गवर्नेंस के रूप में जाना जाता था। दूसरी UTIITSL (UTI Infrastructure Technology and Services Ltd) है। आपके PAN कार्ड के पीछे जारी करने वाली एजेंसी की जानकारी होती है। इसे देखकर संबंधित एजेंसी से कॉन्टेक्ट कर रीप्रिंट प्रोसेस शुरू कर सकते हैं।
Protean पर PAN कार्ड रीप्रिंट के लिए प्रोसेस
Protean (NSDL) के माध्यम से PAN कार्ड रीप्रिंट करने का ये है तरीका
वेबसाइट पर जाएं: Protean Reprint PAN Page पर जाएं।
जानकारी भरें: PAN, आधार (केवल व्यक्तियों के लिए) और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी डालें। टिक बॉक्स का चुनाव करें और 'Submit' पर क्लिक करें।
जानकारी को वैरिफाई करें: आपकी जानकारी आंशिक रूप से मास्क की जाएगी। OTP के लिए विकल्प चुनें (मोबाइल नंबर, ईमेल ID या दोनों)।
OTP वैरिफिकेशन करें: भेजे गए OTP को 10 मिनट के अंदर दर्ज करें और 'Validate' पर क्लिक करें।
पेमेंट करें: ₹50 का पेमेंट करें। पेमेंट सफल होने पर एक Acknowledgement Receipt जेनरेट होगी, जिसे भविष्य में उपयोग के लिए सेव करें।
e-PAN डाउनलोड करें: पेमेंट के 24 घंटे बाद NSDL वेबसाइट से e-PAN डाउनलोड कर सकते हैं। रीप्रिंट किया गया PAN कार्ड रजिस्टर पते पर 15-20 दिनों के अंदर घर पहुंच जाएगा।
UTIITSL पर PAN कार्ड रीप्रिंट के लिए प्रोसेस
जिनका PAN UTIITSL का जारी किया हुआ है, वे UTIITSL Reprint PAN Page पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
'Reprint PAN Card' विकल्प पर क्लिक करें।
आवश्यक जानकारी भरें - PAN, जन्मतिथि, और कैप्चा कोड। 'Submit' पर क्लिक करें।
प्रोसेस NSDL (Protean) के समान है। OTP सत्यापन, पेमेंट, और रीप्रिंट PAN कार्ड रजिस्टर पते पर भेजा जाएगा।
फायदे
50 रुपये चार्ज के साथ रीप्रिंट में QR कोड भी शामिल होगा।
PAN कार्ड की जानकारी बदलने या अपडेट मुफ्त हो जाएगा।
e-PAN डिजिटल रूप से 24 घंटे बाद डाउनलोड किया जा सकता है।
नया कार्ड पुराने कार्ड पर आधारित जानकारी के साथ 15-20 दिनों के भीतर भेज दिया जाएगा। PAN
रीप्रिंट की इस सुविधा ने प्रोसेस को सरल और अधिक प्रभावी बना दिया है, जिससे टैक्सपेयर्स आसानी से अपने अपडेटेड PAN कार्ड को ले सकते हैं।