Get App

Passport: भारत ने शुरू की बायोमेट्रिक ई-पासपोर्ट सर्विस, जानें विदेश जाना कितना होगा बेहतर

Passport Service: अब विदेश यात्रा करना भारतीयों के लिए और भी आसान और सुरक्षित होने वाला है। भारत ने भी चिप वाले बायोमेट्रिक ई-पासपोर्ट की शुरुआत कर दी है। इस नई सुविधा के साथ भारत अब अमेरिका, कनाडा, जापान, फ्रांस और यूके जैसे 120 से ज्यादा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2025 पर 2:51 PM
Passport: भारत ने शुरू की बायोमेट्रिक ई-पासपोर्ट सर्विस, जानें विदेश जाना कितना होगा बेहतर
Passport: अब विदेश यात्रा करना भारतीयों के लिए और भी आसान और सुरक्षित होने वाला है।

Passport Service: अब विदेश यात्रा करना भारतीयों के लिए और भी आसान और सुरक्षित होने वाला है। भारत ने भी चिप वाले बायोमेट्रिक ई-पासपोर्ट की शुरुआत कर दी है। इस नई सुविधा के साथ भारत अब अमेरिका, कनाडा, जापान, फ्रांस और यूके जैसे 120 से ज्यादा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां पहले से यह तकनीक इस्तेमाल हो रही है। ई-पासपोर्ट से न सिर्फ इमिग्रेशन प्रोसेस तेज और कॉन्टैक्टलेस होगी, बल्कि पहचान से जुड़ी धोखाधड़ी भी रोकने में मदद मिलेगी।

ई-पासपोर्ट क्या है और इसमें क्या खास है?

भारत में ई-पासपोर्ट की शुरुआत अप्रैल 2024 से पासपोर्ट सर्विस प्रोग्राम 2.0 के तहत हुई। पहले चरण में नागपुर, भुवनेश्वर, जम्मू, गोवा, शिमला, जयपुर, चेन्नई, हैदराबाद जैसे शहरों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया और अब 2025 के जून तक इसका पूर्ण रोलआउट होगा।

इस नए ई-पासपोर्ट में बैक कवर में एक RFID चिप और एंटीना लगा होता है, जिसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक और पर्सनल जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पासपोर्ट नंबर, चेहरा और फिंगरप्रिंट सुरक्षित तरीके से एक जगह रहते हैं। यह डेटा इंटरनेशनल सुरक्षा मानकों जैसे BAC, PA और EAC के तहत एन्क्रिप्ट किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें