Personal Loan Interest Rate: पर्सनल लोन एक ऐसा अनसिक्योर्ड लोन होता है जिसमें किसी भी प्रकार की एसेट को गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। पर्सनल लोन में कोई कोलैटरल नहीं होता, इसलिए बैंक लोन लेने वाले की क्रेडिट योग्यता के कैलकुलेशन में पूरी सतर्कता बरतता है। बैंक पर्सनल लोन लेने वाले का क्रेडिट स्कोर, मंथली इनकम, कारोबारी प्रोफाइल और कंपनी के प्रोफाइल को चेक करता है। पर्सनल लोन पर ब्याज दरें आमतौर पर ऊंची होती हैं, इसलिए लोन के लिए आवेदन करते समय सतर्क रहना चाहिए। पेसाबाजार के डेटा के मुताबिक कुछ बैंक पर्सनल लोन पर 10-10.99% की ब्याज दर से लोन दे रहे हैं।
