Petrol-Diesel Price: इन राज्यों में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, इस राज्य में है सबसे सस्ता, टंकी फुल कराने में बचेंगे 500 से ज्यादा

Petrol-Diesel Price: केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी है। इसके बावजूद कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर हैं। वहीं आंध्र प्रदेश और केरल में पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा हैं, जबकि केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पेट्रोल की कीमत सबसे कम है

अपडेटेड Mar 17, 2024 पर 3:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Petrol-Diesel Price: अंडमान निकोबार में पेट्रोल-डीजल के दाम 83 रुपये प्रति लीटर से भी कम हैं।

Petrol-Diesel Price: आम चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये हैं। हालांकि इस कटौती के बाद भी देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से प्रति लीटर से ज्यादा बनी हुई है। आज हम आपको बता रहे हैं कि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां मिलता है? बहुत ही कम लोगों को यह बात पता होगी कि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मिलता है।

वहीं अगर महंगे पेट्रोल-डीजल की बात करें तो इस समय देश में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है। उद्योग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) की दरों में अंतर की वजह से कई राज्यों में वाहन ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

अंडमान निकोबार में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल


अंडमान-निकोबार द्वीप समूह केंद्र शासित प्रदेश है। हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दाम में कौटती के बाद यहां पेट्रोल 82.42 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं डीजल 78.01 रुपये प्रति लीटर है। कीमतों में कटौती के पहले पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 79.74 रुपये लीटर थी। यानी पेट्रोल के दाम में 1.68 रुपये और डीजल के दाम में 1.73 रुपये प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। एक बजट कार की टंकी 35-40 लीटर की होती है। इस लिहाज से देखें तो दिल्ली वाले अगर वहां अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराते हैं तो कम से कम 500 रुपये जरूर बचेंगे। वहीं सिलवासा और दमन में पेट्रोल की कीमत 92.38 रुपये प्रति लीटर है।

इन राज्यों में सबसे मंहगा पेट्रोल

वाई एस जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी सरकार के शासन वाले आंध्र प्रदेश में पेट्रोल सबसे महंगा है। आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 109.87 रुपये प्रति लीटर है। इसके बाद लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) शासित केरल का नंबर आता है। केरल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.54 रुपये है। वहीं कांग्रेस शासित तेलंगाना में पेट्रोल की कीमत 107.39 रुपये प्रति लीटर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।