Get App

PM Kisan Yojana: सरकार कब देगी 20वीं किस्त, क्या धान की रोपाई से पहले खाते में आ जाएंगे ₹2000?

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को ₹2,000 की आर्थिक मदद जल्द मिल सकती है। हालांकि, एक जरूरी शर्त को पूरा नहीं किया, तो पैसा अटक सकता है। पीएम किसान की 20वीं किस्त कब आएगी और कैसे मिलेगा लाभ, जानिए पूरा अपडेट।

Suneel Kumarअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 3:30 PM
PM Kisan Yojana: सरकार कब देगी 20वीं किस्त, क्या धान की रोपाई से पहले खाते में आ जाएंगे ₹2000?
कृषि मंत्रालय ने मई 2025 में एक पीएम किसान योजना के लिए सैचुरेशन ड्राइव चलाई थी।

PM Kisan 20th Installment Date: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं। यह किस्त खरीफ सीजन (जून-अक्टूबर) के दौरान मिलने वाली है। इसलिए इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है।

किसान अब धान (चावल), मक्का, कपास, सोयाबीन, मूंगफली और अरहर (तूर दाल) की बुआई की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में बहुत से किसानों के लिए पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 2000 रुपये की किस्त बड़ा सहारा बन सकती है।

पीएम किसान योजना क्या है?

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता देती है। इसे ₹2,000 की तीन किस्तों में चार-चार महीने के अंतराल पर सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इसका मकसद आर्थिक से कमजोर किसानों को खाद, बीज और पानी जैसी जरूरतों के लिए वित्तीय मदद देना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें