PM Kisan की 23वीं किस्त का इंतजार कब होगा खत्म? जानिये बैंक अकाउंट में कब आएंगे 2000 रुपये

PM Kisan: देशभर के करोड़ों किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी किसानों के खाते में 2,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे

अपडेटेड May 06, 2026 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan: देशभर के करोड़ों किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

PM Kisan: देशभर के करोड़ों किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी किसानों के खाते में 2,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि अगली किस्त जून या जुलाई 2026 में जारी हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में 22वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब किसानों की नजर अगली पेमेंट तारीख पर टिकी है।

क्या है पीएम किसान योजना?

PM Kisan योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। सरकार का कहना है कि यह पैसा खेती और उससे जुड़े खर्चों में मदद के लिए दिया जाता है।


किस्त पाने के लिए क्या जरूरी है?

अगर किसान अगली किस्त पाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी काम समय पर पूरे करना बेहद जरूरी है। इनमें से 2 काम सबसे अहम है। पहला, e-KYC पूरा होना और दूसरा आधार का बैंक खाते से लिंक होना। सरकार ने साफ किया है कि e-KYC सभी किसानों के लिए अनिवार्य है। OTP के जरिए यह प्रोसेस ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। जबकि, बायोमेट्रिक e-KYC नजदीकी CSC सेंटर पर कराया जा सकता है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किसान घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस देख सकते हैं।

सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Farmers Corner में Beneficiary Status चुनें।

आधार नंबर, बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर डालें।

कैप्चा भरकर Get Status पर क्लिक करें।

इसके बाद किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

किन किसानों की किस्त अटक सकती है?

सरकार ने कुछ मामलों की जांच शुरू की है, जिनमें गलत तरीके से योजना का फायदा लेने की आशंका है। ऐसे मामलों में फिलहाल पेमेंट रोका जा सकता है, जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है। एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्य योजना का लाभ ले रहे हों। पति-पत्नी दोनों के खाते में पैसा जा रहा हों। ऐसे मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने तक किस्त रोकी जा सकती है।

कितने किसानों को मिल चुका है फायदा?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हाल की किस्तों में करोड़ों किसानों को फायदा मिला है। 2025-26 की अलग-अलग अवधि में करीब 9 से 10 करोड़ किसानों के खातों में पैसा भेजा गया।

क्या करें किसान?

किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपना स्टेटस समय-समय पर चेक करते रहें और e-KYC तथा आधार लिंकिंग जैसे जरूरी काम जल्द पूरे करें। छोटी सी गलती या अधूरी जानकारी अगली किस्त रोक सकती है।

मार्केट पीक पर था, तब शुरू की SIP? जानिए लार्ज, मिड और स्मॉल कैप ने कैसा दिया रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।