Get App

PM Kisan Samman Nidhi: सरकार ने स्कीम का बजट घटाया, क्या किसानों की किस्त भी घटेगी?

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने पीएम किसान स्कीम के तहत मिलने वाले बजट में कटौती करने की घोषणा की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2021 पर 6:10 PM
PM Kisan Samman Nidhi: सरकार ने स्कीम का बजट घटाया, क्या किसानों की किस्त भी घटेगी?

PM Kisan Samman Nidhi: कल पेश किए गए बजट के दौरान फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले बजट में कटौती की घोषणा की है। बजट के पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली रकम में बढ़ोतरी कर सकती है। लेकिन सरकार ने फंड में कटौती कर दी है।

दरअसल कृषि मंत्रालय अपना पूरा बजट 2020-21 के दौरान खर्च नहीं कर पाया था। जिससे सरकार ने इस बार बजट में कटौती कर दी। फिस्कल ईयर 2020-21 में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 75,000 करोड़ रुपये दिए गए थे। जबकि फिस्कल ईयर 2021-22 में इस स्कीम के लिए 65,000 करोड़ दिए गए हैं। मौजूदा फिस्कल ईयर में कृषि मंत्रालय 65,000 करोड़ खर्च पाया है। शायद यही वजह है कि सरकार ने बजट में कटौती कर दी है।

हालांकि बजट में की गई कटौती का पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिलने वाले पैसों पर कोई कटौती नहीं की जाएगी। यानी किसानों को पहले की तरह सालाना रुपये मिलते रहेंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मोदी सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराती है। सरकार का मकसद है कि किसानों की इनकम दो गुनी की जाए। लिहाजा केंद्र किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसपर करती है। सरकार ये 6,000 रुपये साल भर में 3 किस्तों में देती है। 4 महीने में एक किस्त आती है। हर किस्त में 2,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें