PM Kisan: खत्म हुआ किसानों का इंतजार, पीएम मोदी ने बताया इस दिन आएगी 10वीं किश्त

10वीं किस्त का इंतजार कर रहे 12 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है

अपडेटेड Dec 22, 2021 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan: खत्म हुआ किसानों का इंतजार, पीएम मोदी ने बताया इस दिन आएगी 10वीं किश्त

PM Kisan 10th Instalment Latest News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) की 10वीं किस्त का इंतजार कर रहे 12 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मोदी सरकार ने ऐलान कर दिया है कि वह कब किसानों के खाते में 10वीं किश्त ट्रांसफर करेगी। सरकार ने किश्त ट्रांसफर करने के को लेकर मैसेज भेजना भी शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत किश्त ट्रांसफर करेंगे।

नए साल पर आएगी किश्त

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 1 जनवरी 2022 को दिन में 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किश्त जारी करेगी।   मैसेज में ये भी बताया गया है कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान उत्पादक संगठनो को इक्विटी अनुदान जारी करेंगे। इस कार्यक्रम को आप pmindiawebcast.nic.in या दूरदर्शन के माध्यम से देख सकते हैं।


बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 ट्रांसफर करती है।

पीएम किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार देश के सभी किसान बेसब्री से कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को दो-दो हजार रुपये तीन किश्तों में मिलते हैं। पिछले साल सरकार ने 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी बाजपयी की जन्मदिवस के दिन ट्रांसफर किये गये थे।

Foxconn की भारतीय शाखा और Xiaomi के लिए फोन बनाने वाली Bharat FIH ने IPO के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।