Post Office में सेविंग से FD तक चल रहीं ये 9 धांसू स्कीम, मैक्सिमम 8.2 फीसदी तक इंटरेस्ट! बिना किसी खतरे के खूब बढ़ता रहेगा पैसा
Post Office Schemes Interest Rates: पोस्ट ऑफिस की 9 लोकप्रिय बचत योजनाओं की नई ब्याज दरों का ऐलान हो चुका है। पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि और सीनियर सिटीजन स्कीम से लेकर टाइम डिपॉजिट तक अब किस योजना में आपका पैसा सबसे तेजी से बढ़ेगा? सुरक्षित निवेश, सरकारी गारंटी और टैक्स छूट का पूरा गणित समझें। जानिए कौन सी स्कीम आपके वित्तीय लक्ष्यों के लिए सबसे बेहतर है और किसमें मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न। जानिए
जानें पोस्ट ऑफिस की प्रमुख योजनाओं की ब्याज दरों, कमाई के कैलकुलेशन और टैक्स नियमों का पूरा ब्योरा
Post Office Schemes Interest Rates: वित्त मंत्रालय की ओर से अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही (Q3 FY 2026-27) के लिए पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की नई ब्याज दरों का ऐलान कर दिया गया है। सरकार ने इस तिमाही के लिए सभी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को बिना किसी बदलाव के पुरानी दरों पर बरकरार रखा है।
सुरक्षित रिटर्न और सरकारी गारंटी चाहने वाले निवेशकों के लिए पोस्ट ऑफिस की ये योजनाएं अब भी काफी आकर्षक हैं। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इन 9 योजनाओं की ब्याज दरों, उनमें होने वाली कमाई के कैलकुलेशन और टैक्स नियमों का पूरा ब्योरा।
1. Post Office Savings Account (पोस्ट ऑफिस बचत खाता)
ब्याज दर: 4.0% सालाना।
न्यूनतम जमा: 500 रुपये से खाता खुलवा सकते हैं। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
टैक्स लाभ: इनकम टैक्स की धारा 80TTA के तहत 10,000 रुपये तक का ब्याज टैक्स फ्री है। सीनियर सिटीजन धारा 80TTB के तहत 50,000 रुपये तक छूट का दावा कर सकते हैं।
2. Post Office Time Deposit (FD - टाइम डिपॉजिट)
पोस्ट ऑफिस की सावधि जमा (FD) योजनाएं 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए उपलब्ध हैं:
ब्याज दरें (तिमाही आधार पर कंपाउंडिंग):
1 साल: 6.90%
2 साल: 7.00%
3 साल: 7.10%
5 साल: 7.50%
नियम व टैक्स छूट: न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश आवश्यक है। केवल 5 साल की टाइम डिपॉजिट में जमा की गई राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है।
न्यूनतम जमा: 100 रुपये प्रति माह से शुरुआत की जा सकती है।
कमाई का कैलकुलेशन: अगर आप हर महीने 5,000 रुपये की RD करते हैं, तो 5 साल में आपकी कुल जमा राशि 3,000,00 रुपये होगी। इस पर 6.70% की दर से लगभग 56,830 रुपये का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर आपको करीब 3,56,830 रुपये प्राप्त होंगे।
विशेषता: 12 महीने लगातार चलाने के बाद आप खाते में जमा राशि पर 50% तक लोन भी ले सकते हैं।
4. Post Office Monthly Income Scheme (POMIS - मासिक आय योजना)
ब्याज दर: 7.40% सालाना (मासिक भुगतान)।
अवधि: 5 साल।
निवेश सीमा: सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।
कमाई का कैलकुलेशन: अगर आप सिंग्ल अकाउंट में 9 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं, तो 7.40% सालाना की दर से हर महीने 5,550 रुपये की पक्की मासिक आय पेंशन की तरह मिलेगी। अगर आप जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो हर महीने 9,250 रुपये का ब्याज मिलेगा।
पात्रता व अवधि: 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक इसमें 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं।
निवेश सीमा: न्यूनतम 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम 30 लाख रुपये तक।
कमाई का कैलकुलेशन: अगर कोई सीनियर सिटीजन इसमें 30 लाख रुपये का अधिकतम निवेश करता है, तो उन्हें 8.20% की दर से हर तिमाही (अप्रैल, जुलाई, अक्तूबर, जनवरी में) 61,500 रुपये (यानी लगभग 20,500 रुपये महीना) का ब्याज मिलेगा।
टैक्स लाभ: धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट मिलती है।
पात्रता: 10 वर्ष तक की बेटियों के नाम से खाता खोला जा सकता है।
निवेश सीमा: न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष।
टैक्स श्रेणी (EEE): जमा, ब्याज और मैच्योरिटी तीनों पर पूरी तरह टैक्स फ्री लाभ मिलता है।
कमाई का कैलकुलेशन: अगर आप अपनी बेटी के लिए हर साल 1.5 लाख रुपये (12,500 रुपये महीना) निवेश करते हैं, तो 15 साल तक कुल 22.5 लाख रुपये की जमा पर 21 साल की मैच्योरिटी पर कुल मिलाकर लगभग 69.8 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है।
7. National Savings Certificate (NSC - राष्ट्रीय बचत पत्र)
कमाई का कैलकुलेशन: अगर आप NSC में 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 7.70% की दर से 5 साल बाद मैच्योरिटी पर यह राशि बढ़कर लगभग 1,44,903 रुपये हो जाएगी।
टैक्स लाभ: जमा की गई राशि पर धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स डिडक्शन मिलता है।
8. Public Provident Fund (PPF - पब्लिक प्रोविडेंट फंड)
ब्याज दर: 7.10% सालाना (वार्षिक कंपाउंडिंग)।
अवधि: 15 साल (जिसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे भी बढ़ाया जा सकता है)।
निवेश सीमा: न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना।
कमाई का कैलकुलेशन: अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये का अधिकतम योगदान देते हैं, तो 15 साल में आपकी कुल जमा राशि 22.5 लाख रुपये होगी और 7.10% ब्याज के साथ मैच्योरिटी पर आपको लगभग 40.68 लाख रुपये का पूरी तरह टैक्स-फ्री फंड मिलेगा।
9. Kisan Vikas Patra (KVP - किसान विकास पत्र)
ब्याज दर: 7.50% सालाना (वार्षिक कंपाउंडिंग)।
मैच्योरिटी अवधि: 115 महीने (9 साल और 7 महीने)।
खासियत: यह आपके पैसे को सीधा दोगुना करने की गारंटी देता है।
कैलकुलेशन: अगर आप KVP में 1 लाख रुपये लगाते हैं, तो 115 महीने बाद आपको पूरे 2 लाख रुपये प्राप्त होंगे। इसमें लॉक-इन पीरियड 30 महीने (2.5 साल) का होता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।