ये प्राइवेट सेक्टर बैंक एक साल की FD पर दे रहा है 7.50 फीसदी का ब्याज, चेक करें डिटेल्स

FD Rate: देश के प्राइवेट बैंकों की गिनती में शामिल साउथ इंडियन बैंक ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। ये ग्राहकों को एक साल की एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये की एफडी पर ये ब्याज बढ़ाया है। ये नई दरें 20 दिसंबर 2022 से लागू हो चुकी है। साउथ इंडियन बैंक ग्राहकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 5:08 PM
FD Rate: साउथ इंडियन बैंक ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

FD Rate: देश के प्राइवेट बैंकों की गिनती में शामिल साउथ इंडियन बैंक ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। ये ग्राहकों को एक साल की एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये की एफडी पर ये ब्याज बढ़ाया है। ये नई दरें 20 दिसंबर 2022 से लागू हो चुकी है। साउथ इंडियन बैंक ग्राहकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक इन एफडी पर आम लोगों को 2.65 फीसदी से लेकर 6 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 3.15 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। साथ ही खास एफडी स्कीम बैंक सीनियर सिटीजन ग्राहकों को एक साल की एफडी पर अधिकतम 7 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

साउथ इंडियन बैंक के FD रेट

साउथ इंडियन बैंक 7 से 30 दिनों की एफडी पर 2.65 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, 31 से 90 दिनों की एफडी पर 3.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 92 दिन से लेकर 99 दिनों की एफडी पर 4.25 फीसदी, 100 दिनों की एफडी पर 5.50 फीसदी, 101 से 180 दिन की एफडी पर 4.25 फीसदी और 181 दिनों से लेकर एक साल तक एफडी पर 4.60 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।


ये है FD पर मिलने वाला ब्याज

एक साल में मैच्योर होने वाली FD पर बैंक 6.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। एक साल एक दिन की एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। साउथ इंडियन बैंक एक साल, 2 साल और 30 महीने से कम की एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 5 साल तक में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 5 साल या इससे अधिक की एफडी पर 6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 10 साल तक की एफडी पर भी 6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

प्राइवेट सेक्टर बैंक साउथ इंडियन बैंक ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। प्राइवेट सेक्टर बैंक साउथ इंडियन बैंक ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

 

Stock Market Today Live: वौलेटिलिटी के बीच बाजार की चाल सपाट, निफ्टी 18000 के पार, मेटल शेयरों में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।