देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने इन FD पर बढ़ाया ब्याज, 1 साल की एफडी पर मिल रहा है 7.25% का ब्याज

HDFC Bank FD rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की बल्क FD पर एक बार फिर ब्याज दरें फिर बढ़ा दी है। HDFC बैंक ने पिछले महीने ही बल्क एफडी पर ब्याज रिवाइज किया था

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC बैंक ने Bulk FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

HDFC Bank FD rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की बल्क FD पर एक बार फिर ब्याज दरें फिर बढ़ा दी है। HDFC बैंक  ने पिछले महीने ही बल्क एफडी पर ब्याज रिवाइज किया था। बैंक अब सीनियर सिटीजन कोअधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज FD पर दे रहा है। बैंक ने इस बार 1 साल से 15 महीने की एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। बैंक इस एफडी पर आम जनता को 7.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बैंक ने इस एफडी पर 0.25 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। ये नई दरें कल 17 फरवरी 2023 से लागू हो चुकी है। ये नई दरें 9 मार्च से लागू हो चुकी हैं।

अब ये हैं HDFC बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए -6.25 प्रतिशत

61 दिन से 89 महीने: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

90 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने: आम जनता के लिए - 6.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

HDFC बैंक ने बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। HDFC बैंक ने बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

1 साल से 15 महीने: आम जनता के लिए - 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए – 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.65 प्रतिशत

18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए – 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.65 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए – 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत।

Stock Market Today Live: सेंसेक्स 650 अंक टूटा, निफ्टी 17400 के आसपास, पावर शेयरों में बढ़त

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।