आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस ने मुंबई के जूहू में खरीदा अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ की है ये प्रॉपर्टी

आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक अपार्टमेंट खरीदा है। दस्तावेजों के मुताबिक यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में पड़ने वाले इलाके पाली हिल एरिया में एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में स्थित है। 2,497 वर्ग फुट का अपार्टमेंट गोल्ड स्ट्रीट मर्केंटाइल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा गया था। खरीदार द्वारा 2.26 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया था और बिक्री का समझौता 10 अप्रैल, 2023 को पंजीकृत किया गया था

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 10:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक अपार्टमेंट खरीदा है

फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक अपार्टमेंट खरीदा है। IndexTap.com की तरफ से एक्सेस किए गए दस्तावेजों के मुताबिक आलिया के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से खरीदे गए इस आपर्टमेंट की कीमत 37.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बांद्रा के पाली हिल में खरीदा गया अपार्टमेंट

दस्तावेजों के मुताबिक यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में पड़ने वाले इलाके पाली हिल एरिया में एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में स्थित है। 2,497 वर्ग फुट का अपार्टमेंट गोल्ड स्ट्रीट मर्केंटाइल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा गया था। खरीदार द्वारा 2.26 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया था और बिक्री का समझौता 10 अप्रैल, 2023 को पंजीकृत किया गया था।


अपनी बहने को भी गिफ्ट किया अपार्टमेंट

इसके अलावा आलिया भट्ट ने तोहफे के तौर पर अपनी बहन शाहीन भट्ट को भी दो अपार्टमेंट गिफ्ट ते तौर पर दिए हैं। इन दोनों ही अपार्टमेंट्स की कीमत 7.68 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये दोनों ही अपार्टमेंट ने मुंबई के एबी नायर रोड जुहू में स्थित गीगी अपार्टमेंट में हैं। जो कि 2,086.75 वर्ग फुट में फैले हुए हैं।

काजोल ने भी खरीदा अपार्टमेंट

आलिया भट्ट के द्वारा खरीदे गए इन दोनों ही अपार्टमेंट्स के लिए 30.75 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। हालांकि इस कबर को लेकर आलिया भट्ट से किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है। बता दें कि इससे पहले फेमस अभिनेत्री काजोल ने भी मुंबई में 16.50 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था।

इन फिल्मों में नजर आएगीं आलिया

आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म ब्रहमास्त्र में नजर आईं थीं। वहीं अगर उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो आलिया जी ले जरा और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों से अपने फैंस को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।