Get App

Bajaj Auto के चेयरमैन ने मुंबई के मालाबार हिल में खरीदा अपार्टमेंट, 252.5 करोड़ रुपये में हुई है डील

कागजातों के मुताबिक खरीदे गए तीन अपार्टमेंट का कुल एरिया 18,008 स्क्वायर फीट है। इसके साथ 8 पार्किंग स्लॉट भी दिए गए हैं। दस्तावेजों में दिखाया गया है कि सौदे के लिए भुगतान की गई स्टांप ड्यूटी 15.15 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट को लोढ़ा मालाबार पैलेस कहा जाता है जिसमें 31 फ्लोर शामिल हैं

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 14, 2023 पर 10:10 PM
Bajaj Auto के चेयरमैन ने मुंबई के मालाबार हिल में खरीदा अपार्टमेंट, 252.5 करोड़ रुपये में हुई है डील
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के चेयरमैन नीरज बजाज ने मुंबई के पॉश मालाबार हिल में मैक्रोटेक डेवलपर्स से सी-फेसिंग ट्रिपलक्स अपार्टमेंट खरीदा है।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के चेयरमैन नीरज बजाज ने मुंबई के पॉश मालाबार हिल में मैक्रोटेक डेवलपर्स से सी-फेसिंग ट्रिपलक्स अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 252.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुंबई के इस बड़े सौदे की जानकारी इंडेक्सटैप.कॉम द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों से मिली है। यह एग्रीमेंट 13 मार्च 2023 को को हुआ है। कागजातों के मुताबिक खरीदे गए तीन अपार्टमेंट का कुल एरिया 18,008 स्क्वायर (कारपेट एरिया 12624 वर्ग फुट) फीट है। इसके साथ 8 पार्किंग स्लॉट भी दिए गए हैं।

स्टांप ड्यूटी 15.15 करोड़ रुपये

दस्तावेजों में दिखाया गया है कि सौदे के लिए भुगतान की गई स्टांप ड्यूटी 15.15 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट को लोढ़ा मालाबार पैलेस कहा जाता है जिसमें 31 फ्लोर शामिल हैं। लोकल ब्रोकर्स ने कहा कि यह लोढ़ा द्वारा हाल ही में शुरू की गई एक री-डेवलपमेंट लक्जरी प्रोजेक्ट है जहां यूनिट की मिनिमम साइज लगभग 9,000 स्क्वायर फीट है। इसके प्रत्येक अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, इसे लेकर बिल्डर या खरीदार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

पहले भी हुए हैं बड़े डील

सब समाचार

+ और भी पढ़ें