DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका! सिर्फ ₹9.60 लाख का मिल रहा फ्लैट, तुरंत करें अप्लाई

DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली-NCR में बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आवास योजनाएं आम लोगों को अन्य के मुकाबले काफी कम कीमत पर घर खरीदने का अवसर प्रदान कर रही हैं। 'नागरिक आवास योजना' कम बजट वाले खरीदारों के लिए आकर्षक है

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 3:23 PM
DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में सस्ता घर लेने की तैयारी कर रहे लोग 30 जून तक अप्लाई कर सकते हैं

DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रही प्रॉपर्टी की कीमतों के बीच देश की राजधानी में सस्ता घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख आवास योजनाओं 'DDA टावरिंग हाइट्स', 'DDA नागरिक आवास योजना' और 'DDA कर्मयोगी आवास योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी है। यानी राजधानी में घर लेने के इच्छुक खरीदारों को अप्लाई के लिए और अधिक समय मिल गया है।

रियल एस्टेट सेक्टर के एक्सपर्ट का मानना है कि दिल्ली में घर खरीदना लगातार महंगा होता जा रहा है। निजी डेवलपर्स की अधिकांश प्रोजेक्ट अब आम मध्यम वर्गीय परिवारों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। ऐसे में DDA की योजनाएं अपेक्षाकृत कम कीमत, पारदर्शी प्रक्रिया और सरकारी भरोसे के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

लोग क्यों हैं उत्साहित?


दिल्ली में बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच DDA की आवास योजनाएं आम लोगों को अन्य के मुकाबले काफी कम कीमत पर घर खरीदने का अवसर प्रदान कर रही हैं। जहां 'नागरिक आवास योजना' कम बजट वाले खरीदारों के लिए आकर्षक है।

वहीं, 'कर्मयोगी आवास योजना' सरकारी कर्मचारियों के लिए और 'टावरिंग हाइट्स' प्रीमियम कैटेगरी के खरीदारों के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। हालांकि, खरीदारी का फाइनल फैसला लेने से पहले लोकेशन, बजट और भविष्य की जरूरतों का आकलन करना बेहद जरूरी है।

DDA योजनाओं की चर्चा क्यों है?

रियल एस्टेट कंसल्टेंसी रिपोर्टों के अनुसार, पिछले एक साल में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आवासीय संपत्तियों की कीमतों में लगभग 24% तक की वृद्धि दर्ज की गई है। औसत रिहायशी दरें करीब ₹7,200 प्रति वर्ग फुट से बढ़कर ₹8,900 प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई हैं। ऐसे माहौल में DDA की योजनाएं कई कारणों से खरीदारों को आकर्षित कर रही है।

मुख्य कारण

  • फ्लैटों की कीमतें DDA द्वारा निर्धारित होने से अपेक्षाकृत कम रहती हैं।
  • इन प्रोजेक्ट में सरकारी निगरानी होने से जोखिम कम होता है।
  • भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी होती है।
  • सभी दस्तावेज और परियोजना संबंधी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रहती है।
  • खरीदार सीधे परियोजना की जानकारी सत्यापित कर सकते हैं।

ये योजनाएं क्यों सुरक्षित विकल्प मानी जा रही हैं?

1. DDA टावरिंग हाइट्स: दिल्ली की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में विकसित की जा रही ‘टावरिंग हाइट्स’ प्रोजेक्ट दिल्ली की सबसे ऊंची आवासीय इमारतों में शामिल होगी।

प्रमुख विशेषताएं

  • लगभग 48 मंजिला टावर।
  • केवल प्रीमियम 2 BHK फ्लैट।
  • ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) मॉडल पर निर्माण।
  • मेट्रो और प्रमुख सड़कों से बेहतरीन कनेक्टिविटी।
  • आधुनिक हाई-राइज लाइफस्टाइल और प्रीमियम सुविधाएं।

एक्सपर्ट के अनुसार, यह परियोजना उन खरीदारों के लिए बेहतर हो सकती है जो प्रीमियम लोकेशन और भविष्य में संभावित कीमतों में वृद्धि की तलाश कर रहे हैं।

2. कम बजट वालों के लिए अवसर

यह योजना ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ (FCFS) आधार पर संचालित की जा रही है।

योजना की मुख्य बातें

  • नरेला और सिरसपुर के विभिन्न सेक्टरों में फ्लैट उपलब्ध।
  • 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK रेडी-टू-मूव फ्लैट।
  • सभी कैगैगरी में 25% तक विशेष छूट।
  • फ्लैट की शुरुआती कीमत करीब ₹9.60 लाख।
  • LIG फ्लैट की कीमत लगभग ₹18.35 लाख से ₹18.43 लाख के बीच है।
  • यह योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' (FCFS) आधार पर है।
  • फ्लैट मुख्य रूप से नरेला और सिरसपुर के विभिन्न सेक्टरों में उपलब्ध हैं।
  • खरीदारों के लिए 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK रेडी-टू-मूव फ्लैट उपलब्ध हैं।
  • सभी कैटेगरी के फ्लैट्स पर 25% तक की विशेष छूट दी जा रही है।
  • फ्लैट की कीमतें 9.60 लाख से शुरू होती हैं। जबकि एलआईजी लगभग 18.35 लाख से 18.43 लाख रुपये तक है
  • यह योजना कम बजट और मिडिल इनकम बायर्स के लिए अच्छा अवसर हो सकती है।
  • कम आय और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह योजना घर खरीदने का अच्छा अवसर मानी जा रही है।

3. DDA कर्मयोगी आवास योजना: सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष योजना

यह योजना मुख्य रूप से कार्यरत और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

फ्लैटों का स्थान

  • नरेला के सेक्टर A1-A4 के पॉकेट 6, पॉकेट 9 और पॉकेट 13।

शुरुआती कीमतें

  • EWS कैटेगरी का 1 BHK फ्लैट: लगभग ₹34.03 लाख।
  • MIG कैटेगरी का 2 BHK फ्लैट: लगभग ₹79.81 लाख।
  • HIG कैटेगरी का 3 BHK फ्लैट: लगभग ₹1.14 करोड़।

(नोट- फ्लैट की फाइनल कीमत उसके साइज, लोकेशन और प्रोजेक्ट की शर्तों के अनुसार बदल सकती है।

किस खरीदार के लिए कौन-सी योजना बेहतर?

पहली बार घर खरीदने वालों के लिए

एक्सपर्ट का मानना है कि नागरिक आवास योजना और अन्य किफायती आवास योजनाएं पहली बार घर खरीदने वालों के लिए सबसे उपयुक्त हैं। हालांकि निर्णय लेते समय केवल कीमत नहीं, बल्कि लोकेशन, सुविधाएं, होम लोन की उपलब्धता और भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

सरकारी कर्मचारियों के लिए

'कर्मयोगी आवास योजना' सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसे विशेष रूप से इसी कैटेगरी के लिए तैयार किया गया है।

प्रीमियम खरीदारों के लिए

'टावरिंग हाइट्स' उन लोगों को आकर्षित कर सकती है जो हाई-राइज जीवनशैली, बेहतर कनेक्टिविटी और हाईटेक सुविधाओं वाले घर की तलाश में हैं।

घर खरीदने से पहले इन बातों पर जरूर करें विचार

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी आवास योजना में निवेश करने से पहले खरीदारों को कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए:-

  • परियोजना की वास्तविक प्रगति और समयसीमा।
  • क्षेत्र में रोजगार और बुनियादी ढांचे का विकास।
  • भविष्य में किराए की संभावनाएं।
  • दैनिक आवागमन और कनेक्टिविटी।
  • कुल लागत और अतिरिक्त शुल्क का डिटेल्स लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।