Get App

Delhi मास्टर प्लान 2047 क्या है? जानें दिल्ली में कहां खुल सकती है नई हाउसिंग की राह, किन इलाकों में रीडेवलपमेंट बढ़ेगा

Delhi Master Plan 2047: इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा 'दिल्ली मास्टर प्लान 2047' को मंजूरी मिलने से राष्ट्रीय राजधानी के हाउसिंग मार्केट में दो तरह से बदलाव आ सकते हैं। मौजूदा इलाकों में पुरानी और कम इस्तेमाल हो रही प्रॉपर्टीज का रीडेवलपमेंट और नए रिहायशी एवं कमर्शियल डेवलपमेंट के लिए जमीन जुटाने की तैयारी चल रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 1:35 PM
Delhi मास्टर प्लान 2047 क्या है? जानें दिल्ली में कहां खुल सकती है नई हाउसिंग की राह, किन इलाकों में रीडेवलपमेंट बढ़ेगा
Delhi Master Plan 2047: दिल्ली मास्टर प्लान 2047 नए घरों के लिए जमीन उपलब्ध करा सकता है और रीडेवलपमेंट को बढ़ावा दे सकता है

Delhi Master Plan 2047: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से 'मास्टर प्लान दिल्ली-2047' (MPD 2047) को मंजूरी दिए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के रियल एस्टेट और हाउसिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की उम्मीद बढ़ गई है। एक्सपर्ट के मुताबिक, यह मास्टर प्लान दिल्ली में आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए दो बड़े रास्ते खोल सकता है। पहला, शहर के भीतर पुराने और कम उपयोग वाली संपत्तियों का बड़े पैमाने पर पुनर्विकास और दूसरा, 'लैंड पूलिंग' के जरिए दिल्ली की बाहरी सीमा पर बड़े भूखंडों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करना।

इसका असर केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रह सकता। इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट का मानना है कि यदि योजना प्रभावी ढंग से लागू होती है तो राजधानी में नए घरों की सप्लाई बढ़ने से लंबे समय से गुरुग्राम और नोएडा पर बना आवासीय दबाव भी कुछ हद तक कम हो सकता है। हालांकि, DDA की मंजूरी के बाद भी मास्टर प्लान को लागू करने के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की अंतिम मंजूरी और अधिसूचना जरूरी होगी।

अधिकारियों ने कहा कि लैंड पूलिंग, फ्लोर एरिया रेश्यो (FAR), DDA के पुराने घरों, ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) और तेजी से मंजूरी मिलने जैसे प्रस्तावित बदलावों से दिल्ली पड़ोसी NCR इलाकों में फैले बिना ही ज्यादा लोगों को बसा सकेगी। हालांकि, इस प्लान को अभी हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मिनिस्ट्री से फाइनल मंजूरी मिलनी बाकी है।

रीडेवलपमेंट को क्यों मिल सकता है बड़ा बढ़ावा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें