देश में आम चुनाव के कारण बिल्डरों ने कम संख्या में प्रोजेक्ट शुरू की हैं। ऐसे में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान देश के 9 बड़े शहरों में नए घरों की सप्लाई में 13 फीसदी की गिरावट का अनुमान है। रियल एस्टेट डेटा विश्लेषण फर्म प्रॉपइक्विटी ने यह जानकारी दी। आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-जून में इन शहरों में नए घरों की सप्लाई घटकर 97,331 यूनिट रहने का अनुमान है। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,11,657 यूनिट का था। तिमाही के दौरान पुणे और हैदराबाद में सबसे कम नए घर पेश किए गए। दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में नई सप्लाई लगभग दोगुनी हो गई है।
