फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट इन आर्थिक झटके का सामना कर रही है। इससे उबरने के लिए वाशु भगनानी ने पूजा एंटरटेनमेंट का मुंबई ऑफिस बेच दिया है। वाशु भगनानी ने कंपनी का कर्ज चुकाने के लिए इसे 250 करोड़ रुपये में बेच दिया है। इतना ही नहीं, प्रोड्यूसर ने कंपनी के 80 फीसदी स्टाफ को भी निकाल दिया है। पूजा एंटरटेनमेंट बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक रही है और पिछले 4-5 दशकों में इसके बैनर तले कई हिट फिल्में बनाई गईं। इनमें 'हीरो नंबर वन', 'बीवी नंबर वन', 'मिशन रानीगंज', 'जवानी जानेमन' और 'बेल बॉटम' जैसी फिल्में शामिल हैं।
