DLF The Arbour: पिछले कुछ समय से रियल एस्टेट मार्केट में जो कमजोरी दिख रही थी वह अचानक खत्म हो गई। और इसका श्रेय DLF के नए प्रोजेक्ट The Arbour को जाता है। इस प्रॉपर्टी के जरिए कंपनी की कमाई को देखकर लगता है कि यह फिल्म पठान जैसी हिट साबित हुई है। यह लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट ग्ररुग्राम में है। इस प्रोजेक्ट में अब तक 1,137 फ्लैट्स बिक चुके हैं। एक फ्लैट की कीमत 7 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा है। लॉन्च के तीन दिन के अंदर कंपनी को इस प्रोजेक्ट की सेल से 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे मिले हैं। 95 फीसदी खरीदार NRI, CXOs, आंत्रप्रेन्योर, वकील, डॉक्टर जैसे लोग हैं।
