गुरुग्राम में मौजूद DLF के सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट 'द कैमेलियास' में चार अलग-अलग प्रॉपर्टीज की 106.4 करोड़ में रजिस्ट्री हुई। इन लग्जरी अपार्टमेंट्स के खरीदारों में लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल, धानुका एग्रीटेक के रामगोपाल अग्रवाल, राहुल धानुका और हर्ष धानुका शामिल हैं। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म CRE मैट्रिक्स द्वारा हासिल दस्तावेजों में यह जानकारी मिली है।
