रेखा झुनझुनवाला ने साउथ मुंबई में खरीदी 11.78 करोड़ रुपये की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी

राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने साउथ मुंबई के वालकेश्वर इलाके में 11.76 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 1,666 वर्ग फुट है और यह अरब सागर के नजदीक मौजूद है। IndexTap.com से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग का नाम रॉकसाइड अपार्टमेंट है

अपडेटेड Mar 22, 2024 पर 9:18 PM
Story continues below Advertisement
मुंबई रियल एस्टेट से जुड़े वालकेश्वर और मालाबार हिल इलाके कभी भारत के सबसे बड़े महंगे रिहायशी इलाके हुआ करते थे।

राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने साउथ मुंबई के वालकेश्वर इलाके में 11.76 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 1,666 वर्ग फुट है और यह अरब सागर के नजदीक मौजूद है। IndexTap.com से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग का नाम रॉकसाइड अपार्टमेंट है। झुनझुनवाला ने स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज के तौर पर 59 लाख रुपये चुकाए हैं। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 15 मार्च 2024 को हुई। इस अपार्टमेंट के साथ 376 वर्ग फुट की कार पार्किंग भी है।

इस सिलसिले में रेखा झुनझुनवाला को भेजे गए मैसेज का कोई नहीं मिला। मुबई रियल एस्टेट से जुड़े वालकेश्वर और मालाबार हिल इलाके कभी भारत के सबसे बड़े महंगे रिहायशी इलाके हुआ करते थे। हालांकि, कारोबार के उत्तरी मुंबई की तरफ बढ़ने के बाद आसपास में प्रीमियम और लग्जरी प्रीमियम प्रोजेक्ट्स की कमी हो गई है। रेखा झुनझुनवाला की फर्म किन्नटेस्टो एलएलपी (Kinnteisto LLP) ने नवंबर 2023 में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) 1.94 वर्ग फुट कमर्शियल ऑफिस स्पस खरीदा था। यह सौदा 740 करोड़ रुपये में हुआ था।

झुनझुनवाला ने उस वक्त मनीकंट्रोल से बातचीत में कहा था कि फैमिली के लिए कमर्शियल स्पेस की खरीदारी लॉन्ग टर्म नजरिये से की गई है। उन्होंने कहा था, 'ये एसेट्स बेहतर यील्ड देती हैं और बड़े किराएदारों को लीज पर दी जाती हैं। चूंक इसकी लोकेशन काफी अच्छी है, लिहाजा इसकी मांग काफी रहती है।' रेखा झुनझुनवाला के पति स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला जाने-माने निवेशक थे, जिनका 14 अगस्त 2022 को निधन हो गया। उनके पास उस वक्त 5 अरब डॉलर की संपत्ति थी। राकेश झुनझुनवाला के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।