पंजाब नेशनल बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें कौनसी एफडी पर कितना मिलेगा इंटरेस्ट

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने अपनी बल्क एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। पीएनबी की वेबसाइट के मुताबिक बल्क एफडी 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज बढ़ाया गया है। ये नई दरें 13 दिसंबर 2024 से लागू हो गई हैं

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 3:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है।

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने अपनी बल्क एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। पीएनबी की वेबसाइट के मुताबिक बल्क एफडी 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज बढ़ाया गया है। ये नई दरें 13 दिसंबर 2024 से लागू हो गई हैं। ग्राहकों को बता दें कि बल्क एफडी पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज नहीं मिलता। PNB बैंक बल्क एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक की FD पर ये दे रहा है ब्याज

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए – 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.40 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए – 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.60 प्रतिशत

91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए – 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.75 प्रतिशत

271 दिन से 299 दिन : आम जनता के लिए – 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.25 प्रतिशत

300 दिन: आम जनता के लिए – 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.25 प्रतिशत

301 दिन से 1 साल से कम : आम जनता के लिए – 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

1 साल: आम जनता के लिए – 7.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

1 साल से अधिक से 399 दिन: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.80 प्रतिशत

400 दिन: आम जनता के लिए – 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

401 से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत

2 साल से अधिक 3 साल तक: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

1204 दिन - आम जनता के लिए – 6.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.15 प्रतिशत

1895 दिन - आम जनता के लिए – 5.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.85 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 5.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत।

Gold rates today: फेड की पॉलिसी से पहले गोल्ड में 16 दिसंबर को तेजी, अभी सोना खरीदें, बेचें या

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।