RBI ने मार्च 2026 तक के छह महीनों में विदेश में स्टोर अपना 104.23 मीट्रिक टन सोना देश में लाया है। यह जानकारी विदेशी मुद्रा भंडार पर जारी उसकी अर्धवार्षिक रिपोर्ट में सामने आई है। इस दौरान आरबीआई के कुल सोने के भंडार में हल्की बढ़ोतरी हुई। यह सितंबर 2025 के 880.18 मीट्रिक टन से बढ़कर मार्च 2026 में 880.52 मीट्रिक टन हो गया।
