Get App

UPI से भेज रहे हैं 10,000 रुपये! तो करना पड़ सकता है 1 घंटा इंतजार, RBI ला सकती है ये नियम

UPI पेमेंट करते समय अगर आपको अचानक 1 घंटे का इंतजार करना पड़े, तो हैरानी होगी? पर अब यही बदलाव जल्द हकीकत बन सकता है। RBI ऐसा नियम लाने की तैयारी में है, जो आपकी ट्रांजैक्शन को स्लो कर सकता है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 2:42 PM
UPI से भेज रहे हैं 10,000 रुपये! तो करना पड़ सकता है 1 घंटा इंतजार, RBI ला सकती है ये नियम
UPI पेमेंट करते समय अगर आपको अचानक 1 घंटे का इंतजार करना पड़े, तो हैरानी होगी?

UPI पेमेंट करते समय अगर आपको अचानक 1 घंटे का इंतजार करना पड़े, तो हैरानी होगी? पर अब यही बदलाव जल्द हकीकत बन सकता है। RBI ऐसा नियम लाने की तैयारी में है, जो आपकी ट्रांजैक्शन को स्लो कर सकता है। लेकिन RBI ये कदम बढ़ने ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने और पैसे को ज्यादा सेफ रखने के लिए करना चाहती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द ही ऐसा नियम ला सकती है जिसमें 10,000 रुपये से ज्यादा के UPI या अन्य डिजिटल ट्रांसफर पर आपको 1 घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है।

ट्रांजेक्शन के बाद मिलेगा 1 घंटे का प्रोसेस टाइम

RBI के प्रस्ताव के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति 10,000 रुपये से ज्यादा का अकाउंट-टू-अकाउंट ट्रांसफर करता है, तो बैंक उस ट्रांजैक्शन को तुरंत प्रोसेस करने के बजाय 1 घंटे के लिए होल्ड कर सकते हैं। इस दौरान ग्राहक के पास ट्रांजैक्शन को कैंसिल करने का ऑप्शन भी रहेगा।

क्यों लाया जा रहा है यह नियम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें