KCC Rules: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इनका मकसद किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए समय पर और आसान तरीके से कर्ज उपलब्ध कराना है। ये नियम कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) और ग्रामीण सहकारी बैंकों पर लागू होंगे।
