Get App

Personal Loan: RBI के रेट कट के बाद पर्सनल लोन भी सस्ता, जानिए किन बैंकों की ब्याज दर है सबसे कम

Personal Loan: RBI के रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत कटौती के बाद 2025 में पर्सनल लोन सस्ता हुआ है। कई बैंक अब 9.9 प्रतिशत के आसपास ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। जानिए किन बैंकों की दरें सबसे कम हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 4:03 PM
Personal Loan: RBI के रेट कट के बाद पर्सनल लोन भी सस्ता, जानिए किन बैंकों की ब्याज दर है सबसे कम
पर्सनल लोन को बैंक ज्यादा जोखिम वाला मानते हैं, क्योंकि यह अनसिक्योर्ड होता है।

Personal Loan: इस साल यानी 2025 में पर्सनल लोन की ब्याज दरों में हल्की राहत देखने को मिली है। साल की शुरुआत से अब तक रेपो रेट में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती हो चुकी है, जिससे बैंकों के लिए फंड जुटाना सस्ता पड़ा है। इसके साथ ही फंडिंग और ऑपरेटिंग कॉस्ट कम होने का असर भी लोन दरों पर दिखा है।

नतीजा यह है कि अब कई बैंक पर्सनल लोन की शुरुआती ब्याज दरें 9.75 प्रतिशत से 9.99 प्रतिशत सालाना के आसपास ऑफर कर रहे हैं।

जनवरी के मुकाबले अब कितनी बदलीं दरें

2025 की शुरुआत में ज्यादातर बैंकों में पर्सनल लोन की शुरुआती दरें 10.5 प्रतिशत या उससे ऊपर थीं। लेकिन अब कई पब्लिक और प्राइवेट बैंकों ने अपनी दरों में कटौती की है। कुछ बैंकों ने तो करीब 2 प्रतिशत तक ब्याज घटाया है, जो पर्सनल लोन जैसे अनसिक्योर्ड लोन के लिए बड़ा बदलाव माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें