Fixed Deposit Rates: देश के प्राइवेंट सेक्टर बैंक RBL ने 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। RBL बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी दे रहा है। आरबीएल बैंक अब आम लोगों को अधिकतम 7.50% और सीनियर सिटीजन को 8.50% का अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है। ये नई दरें 15 दिसंबर 2024 से लागू हो चुकी है।
RBL Bank की 3 करोड़ रुपये की एफडी पर ब्याज दरें
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4 प्रतिशत
15 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.50 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5 प्रतिशत
91 दिन से कम 6 महीने के बराबर: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत
181 दिन से 240 दिन तक: आम जनता के लिए – 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत
241 दिन से 364 दिन तक: आम जनता के लिए - 6.05 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.55 प्रतिशत
365 दिन से 452 दिन तक: आम जनता के लिए – 7.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 8 प्रतिशत
453 दिन से 499 दिन तक: आम जनता के लिए – 7.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 8.30 प्रतिशत
500 दिन: आम जनता के लिए – 8.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 8.50 प्रतिशत
16 महीने से 18 महीने कम तक: आम जनता के लिए – 7.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 8.30 प्रतिशत
18 महीने से 24 महीने: आम जनता के लिए - 7.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 8.30 प्रतिशत
टैक्स सेविंग 5 साल की FD - 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.60 प्रतिशत