Get App

Retirement Planning: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड कितने साल चलेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Retirement Planning: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड खर्च, महंगाई और निवेश रिटर्न के हिसाब से अलग-अलग समय तक चल सकता है। 4% निकासी नियम के तहत शुरुआत में करीब ₹33,300 महीने निकाले जा सकते हैं। जानिए महंगाई के साथ पूरा कैलकुलेशन।

Suneel Kumarअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 3:08 PM
Retirement Planning: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड कितने साल चलेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन
रिटायरमेंट प्लानिंग में महंगाई को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है।

Retirement Planning: रिटायरमेंट के समय 1 करोड़ रुपये का फंड बड़ा लगता है। लेकिन क्या इससे पूरी जिंदगी खर्च चल सकता है? इसका जवाब आपके खर्च, महंगाई और निवेश से मिलने वाले रिटर्न पर निर्भर करता है।

मान लीजिए रिटायरमेंट के समय आपके पास 1 करोड़ रुपये हैं। अब आपको हर महीने इसी फंड से खर्च निकालना है। ऐसे में सिर्फ यह देखना काफी नहीं है कि आज कितना खर्च हो रहा है। आने वाले सालों की महंगाई को भी ध्यान में रखना होगा।

₹1 करोड़ का फंड कितने समय चल सकता है?

इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए रिटायरमेंट के बाद आपका शुरुआती खर्च 30,000 रुपये महीना है। अगर निवेश से औसतन 8% सालाना रिटर्न मिलता है और महंगाई 6% रहती है, तो यह फंड करीब 40 साल चल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें