New Rule from 1 July 2024: हर महीने की पहली तारीख को पैसों से जुड़े नियमों में बदलाव होता है। कल 1 जुलाई 2024 से कई नियम बदल जाएंगे। 1 जुलाई से LPG रसोई गैस सिलेंडर, CNG और PNG के रेट बढ़ सकते हैं। देश में जियो, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिये हैं। ये नए प्लान का रेट 3 जुलाई से लागू हो जाएंगे। अगर स्पेशल एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो इस महीने के अंत तक कर दें। RBI के नये नियमों से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करने पर असर पड़ सकता है।
