Rs 2000 Note withdrawn: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार 19 मई को 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया। हालांकि इसके साथ RBI ने यह भी कहा कि 2,000 रुपये के मौजूदा नोट वैलिड बना रहेगा। RBI के इस ऐलान से जहां एक और आम जनता परेशान है कि उनके नोट का क्या होगा। वह कैसे इसे बदल पाएंगे। वहीं कारोबारियों को मानना है कि इससे उनके कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा।
कारोबार पर नहीं पड़ेगा अधिक असर
सरकार के इस फैसले पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कहा कि 2000 रुपये के करेंसी नोटों के संबंध में आरबीआई का आदेश नागरिकों को अपनी दैनिक खरीदारी में डिजिटल पेमेंट को स्वीकार करने और अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही ये डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सही और सहरानीय कदम होगा। देश कम कैश वाली अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि सरकार के इस कदम से छोटे व्यापारियों के व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इन कारोबारियों पर पडेगा असर
उन्होंने कहा कि जिन लोगों या कारोबारियों ने 2000 रुपये के नोटों का स्टॉक किया होगा, उन्हें समय रहते इन्हे बदलना होगा। RBI ने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति के पास 2,000 रुपये के नोट हैं, वे 23 मई 2023 के बाद अपनी नजदीकों बैंकों में जाकर इसे बदल सकते हैं। हालांकि बैंक की नियमित काम पर असर न पड़ें, इसके लिए एक बार में 2,000 रुपये के अधिकतम 10 नोट यानी 20,000 रुपये तक ही बदले जा सकते हैं। बैंक इसके बदले में ग्राहकों को दूसरे मूल्य के नोट देंगे। इस बार की नोटबंदी 2016 के फैसले से काफी अलग है। इस बार नोट बदलने के लिए लोगों को काफी समय दिया गया है और किसी बात की जल्दी नहीं की गई है।