Get App

अप्रैल से कम होगी इनहैंड सैलरी, पर PF में कितना ज्यादा जाएगा पैसा? समझिए पूरा हिसाब

New Labour Codes: ₹10 लाख CTC पर नए वेज नियमों से इन-हैंड सैलरी घट सकती है, लेकिन PF में ज्यादा पैसा जमा होगा। बेसिक सैलरी बढ़ने से रिटायरमेंट सेविंग, ग्रेच्युटी और अन्य फायदे भी बढ़ेंगे। यह बदलाव लंबी अवधि में फायदेमंद साबित हो सकता है।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 4:46 PM
अप्रैल से कम होगी इनहैंड सैलरी, पर PF में कितना ज्यादा जाएगा पैसा? समझिए पूरा हिसाब
बोनस, HRA और स्पेशल अलाउंस जैसे हिस्सों को अलग कैटेगरी में रखा गया है।

New Labour Codes: अप्रैल 2026 से देशभर के ज्यादातर कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसकी वजह सरकार के नए लेबर कानून हैं, जो नवंबर 2025 में लागू हुए थे और 1 अप्रैल से असर में आ गए हैं।

ये नए नियम धीरे-धीरे सैलरी के तरीके को बदल रहे हैं। सरकार का कहना है कि इससे लंबी अवधि में कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग बढ़ेगी। हालांकि, शॉर्ट टर्म में ज्यादातर सैलरीड लोगों की इन-हैंड सैलरी थोड़ी कम हो सकती है। सरकार का मकसद है कि कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें और उनके पास पर्याप्त बचत हो।

सरकार का नया सैलरी नियम क्या है?

नए नियम के तहत सरकार ने 'वेज की एक समान परिभाषा' तय की है। इसके मुताबिक, सैलरी में बेसिक पे, डीए (Dearness Allowance) और रिटेनिंग अलाउंस को शामिल किया गया है। ये तीनों मिलकर कुल सैलरी का कम से कम 50 प्रतिशत होना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें