Bank Holidays From September 7 To 13: इस हफ्ते यानी 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 के बीच आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, अगले हफ्ते कई दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
आइए आपको हैं कि किस दिन, किस शहर में बैंक बंद रहेंगे और कहां सामान्य कामकाज चलता रहेगा।
7 से 13 सितंबर के बीच किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?
अगले हफ्ते देश के अलग-अलग हिस्सों में 11 से 13 सितंबर के बीच बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:
11 सितंबर (शुक्रवार) - जयपुर में बैंक बंद: जयपुर नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी बैंक 11 सितंबर को स्थानीय चुनाव के कारण बंद रहेंगे। यह छुट्टी पूरे राजस्थान या देश के अन्य हिस्सों में लागू नहीं होगी।
12 सितंबर (शनिवार) - दूसरा शनिवार: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
12 सितंबर (शनिवार) - गुवाहाटी में विशेष छुट्टी: 12 सितंबर को असम के महान संत-विद्वान, कवि और समाज सुधारक श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि है। इस अवसर पर गुवाहाटी में आरबीआई द्वारा विशेष बैंक छुट्टी घोषित है। वैसे दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में ही बैंक बंद हैं।
13 सितंबर (रविवार) - साप्ताहिक छुट्टी: रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार, 7 सितंबर से 10 सितंबर (सोमवार से गुरुवार) के बीच देश में कोई राष्ट्रीय या बड़ा क्षेत्रीय बैंक अवकाश नहीं है। इन चार दिनों में देश भर की बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।
बैंक बंद रहने पर भी चालू रहेंगी ये डिजिटल सेवाएं
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI का इस्तेमाल करके आप आसानी से पैसों का लेन-देन और बिल पेमेंट कर सकते हैं। कैश निकालने और जमा करने के लिए एटीएम सेवा जारी रहेगी।
किन कामों के लिए करना होगा इंतजार?
अगर आपको चेक क्लियरेंस, नया खाता खुलवाने, लॉकर एक्सेस करने, ड्राफ्ट बनवाने या दस्तावेज जमा करने जैसे काम निपटाने हैं, तो इसके लिए आपको बैंक शाखा के वर्किंग डे (7 से 10 सितंबर) का ही इंतजार करना होगा।