Bank Alert: SBI ने ग्राहकों को दी ये बड़ी चेतावनी, 11 सितंबर देश भर में क्या होने वाला? बैंक जाने से पहले पढ़ें यह नोटिस

SBI Bank Strike 11 September: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के 11 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल के प्रस्ताव के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जानिए हड़ताल से आपकी कौन-कौन सी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 12:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI ने आधिकारिक नोटिस जारी कर अपने करोड़ों ग्राहकों को सतर्क किया है

SBI Bank Strike Notice: अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है और शुक्रवार, 11 सितंबर को बैंक शाखा जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर को एक दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है।

इस हड़ताल के मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आधिकारिक नोटिस जारी कर अपने करोड़ों ग्राहकों को सतर्क किया है। बैंक ने कहा है कि हड़ताल की वजह से शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। जानिए SBI ने नोटिस में ग्राहकों से क्या अपील की है और इस दौरान आपकी कौन सी बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

SBI ने नोटिस में ग्राहकों को क्या दी सलाह?


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक सूचना में ग्राहकों से असुविधा से बचने के लिए ये कदम उठाने का आग्रह किया है:

अग्रिम लेनदेन करें: अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण बैंक से जुड़े काम हड़ताल की तारीख (11 सितंबर) से पहले ही निपटा लें।

नकदी के लिए ATM का इस्तेमाल: कैश की जरूरत पूरी करने के लिए नजदीकी ATM/ADWM (कैश डिपॉजिट व विड्रॉल मशीन) का इस्तेमाल करें।

ग्राहक सेवा केंद्र (CSPs): छोटे वित्तीय लेनदेन के लिए निकटतम SBI ग्राहक सेवा केंद्रों का रुख करें।

डिजिटल चैनल्स को प्राथमिकता दें: बैंक शाखा जाने के बजाय इंटरनेट बैंकिंग, YONO App, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

11 सितंबर को कौन सी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं?

हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट/पे-ऑर्डर जारी करना, पासबुक अपडेट, कैश जमा व निकासी जैसे मैनुअल कामकाज प्रभावित हो सकते हैं।

इसके अलावा, 11 सितंबर (शुक्रवार) के बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक लगातार 3 दिनों तक शाखा स्तर पर प्रभावित रह सकते हैं।

कौन-कौन सी डिजिटल सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी?

शाखाएं प्रभावित होने के बावजूद SBI की ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

UPI और डिजिटल पेमेंट्स: GPay, PhonePe, Paytm और BHIM के जरिए पैसे ट्रांसफर आसानी से होंगे।

SBI YONO और Net Banking: NEFT, RTGS और IMPS के जरिए फंड ट्रांसफर चालू रहेगा।

ATM सेवाएं: एटीएम से कैश निकासी की सुविधा मिलती रहेगी, हालांकि ज्यादा मांग के चलते एटीएम में कैश खत्म होने से बचने के लिए पहले से नकदी निकालकर रखना सही रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।