SBI BSE India Defence NFO: एसबीआई म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए देश के डिफेंस सेक्टर में निवेश का एक नया रास्ता खोल दिया है। फंड हाउस का 'SBI BSE India Defence ETF Fund of Fund' न्यू फंड ऑफर (NFO) कल यानी 16 नवंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। यह एनएफओ 30 नवंबर 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। निवेशक ₹10 प्रति यूनिट के इश्यू प्राइस पर इसमें आवेदन कर सकते हैं, जिसमें न्यूनतम शुरुआती निवेश राशि ₹5,000 तय की गई है।
