बैंक अकाउंट होल्डर्स को अपने सेविंग अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस को बनाए रखना जरूरी होता है।हालांकि, अभी ज्यादातर बैंक जीरो बैलेंस की सर्विस देते हैं लेकिन ये फायदा सभी ग्राहकों को नहीं मिलता। ये फायदा ज्यादातर सैलरी अकाउंट में मिलता है। हर एक बैंक के सेविंग अकाउंट में न्यूनतम मिनिमम बैलेंस (average monthly balance - AMB) बनाए रखना जरूरी होता है। न्यूनतम बैलेंस नहीं होने पर बैंक आपके सेविंग अकाउंट पर चार्ज काटता है। यहां आपको कुछ बैंकों में कितना न्यूनतम बैलेंस मेंटन करना होता है, ये बता रहे हैं।
