SBI या Post Office? जानिए आपको कहां निवेश करके मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज- जानें डिटेल्स
पोस्ट ऑफिस में एक साल से लेकर 5 साल तक की RD पर इतना ब्याज मिलता है
MoneyControl News | अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 7:37 PM
sbibank
यदि आप इस वजह से निवेश नहीं करना चाहते हैं कि आपको डर है कि आपको पैसा कहीं डूब न जाए तो आप भी शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड्स की जगह FD और RD पर ज्यादा भरोसा करते हैं। यहां आप अपनी सुविधा अनुसार कई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। यहां आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पोस्ट ऑफिस के FD और RD पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं कि कहां आपको ज्यादा ब्याज मिल सकता है।
पोस्ट ऑफिस में एक साल से लेकर 5 साल तक की RD पर इतना ब्याज मिलता है। यहां निवेशक 1 से 5 साल तक की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कितना मिलता है ब्याज
1 साल के टर्म डिपॉजिट पर - 5.5%
2 साल के टर्म डिपॉजिट पर - 5.5%
3 साल के टर्म डिपॉजिट पर - 5.5%
5 साल के टर्म डिपॉजिट पर - 6.7 %
Nykaa IPO से मालकिन फाल्गुनी नायर की दौलत में इजाफा, बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला
SBI की FD पर इतना मिलता है ब्याज
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी में निवेश करने के लिए 7 दिन से 10 साल तक का ऑप्शन देता है। समय अवधि के आधार पर ब्याज लगता है। आइए जानते हैं SBI की ब्याज दरों के बारे में..