SBI: एसबीआई ने ग्राहकों को दिया तोहफा, अब 400 दिन की एफडी पर मिलेगा 7.1% का ब्याज

FD Rates: रिजर्व बैंक के दिसंबर में रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंक FD पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। अब देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। SBI ने एफडी पर 0.25 फीसदी तक का इजाफा किया है। ये बढ़ोतरी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर किया है

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 2:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI ने FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है।

FD Rates: रिजर्व बैंक के दिसंबर में रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंक FD पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। अब देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। SBI ने एफडी पर 0.25 फीसदी तक का इजाफा किया है। ये बढ़ोतरी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर किया है। वहीं, एसबीआई ने बल्क एफडी पर 25 से 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बैंक ने 400 दिनों की स्पेशल एफडी भी लॉन्च की है जिसमें ग्राहकों को अधिकतम 7.10 फीसदी का ब्याज मिलेगा। RBI ने हाल में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। ये नई दरें आज 15 फरवरी से लागू हो गई हैं।

SBI Bank की लेटेस्ट एफडी रेट – ये ब्याज 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रहा है।

7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत


46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

211 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम: आम जनता के लिए - 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

Mutual funds ने इन सब-सेक्टर्स से जुड़े स्टॉक्स पर लगाया दांव, क्या इनमें से कोई है आपके पास?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।