FD Rates: रिजर्व बैंक के दिसंबर में रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंक FD पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। अब देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। SBI ने एफडी पर 0.25 फीसदी तक का इजाफा किया है। ये बढ़ोतरी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर किया है। वहीं, एसबीआई ने बल्क एफडी पर 25 से 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बैंक ने 400 दिनों की स्पेशल एफडी भी लॉन्च की है जिसमें ग्राहकों को अधिकतम 7.10 फीसदी का ब्याज मिलेगा। RBI ने हाल में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। ये नई दरें आज 15 फरवरी से लागू हो गई हैं।
