Get App

School Holiday: सर्दी के कारण देश के इन राज्यों में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, चेक करें लिस्ट

School Holidays: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी और कोहरे की वजह से छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मेरठ में जिला मजिस्ट्रेट (DM) ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 30 और 31 दिसंबर की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। जिले के सभी स्कूल प्राइवेट, सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल दो दिन बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 6:15 PM
School Holiday: सर्दी के कारण देश के इन राज्यों में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, चेक करें लिस्ट
Holidays in School: देश के इन राज्यों ने 15 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

School Holidays: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी और कोहरे की वजह से छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मेरठ में जिला मजिस्ट्रेट (DM) ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 30 और 31 दिसंबर की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। जिले के सभी स्कूल प्राइवेट, सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल दो दिन बंद रहेंगे। मुजफ्फरनगर के DM ने भी सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा देश के ज्यादातर राज्यों ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लंबी छुट्टियां

देहरादून जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 4 जनवरी 2025 तक छुट्टी घोषित की है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में मौसम में बदलाव, बर्फबारी और बारिश को देखते हुए स्कूल फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे।

कक्षा 5 तक के स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें