Get App

Lab Made Gold: सोना भी लैब में बना चुके हैं वैज्ञानिक, लेकिन बनाने का खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश

Lab Made Gold: वैज्ञानिक लैब में सोना बनाने में सफल हो चुके हैं, लेकिन इसकी लागत इतनी ज्यादा है कि सुनकर हैरानी हो सकती है। जानिए क्यों लैब में डायमंड बनाना आसान है, लेकिन सोना बनाना बेहद मुश्किल और घाटे का सौदा।

Suneel Kumarअपडेटेड May 13, 2026 पर 11:04 PM
Lab Made Gold: सोना भी लैब में बना चुके हैं वैज्ञानिक, लेकिन बनाने का खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश
न्यूक्लियर रिएक्शन की मदद से दूसरे एलिमेंट्स को बदलकर सोना तैयार किया गया है।

Lab Made Gold: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील की है कि वो 1 साल तक सोना न खरीदे। इसका मकसद विदेशी मुद्रा है, जो सोना खरीदने में काफी ज्यादा खर्च होती है। सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी भी 6 से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई ऐसा विकल्प नहीं है, जिससे हमें सोना आयात करने की जरूरत ही न पड़े। जैसे कि लैब में सोना बनाना। वैज्ञानिक नजरिये से ये मुमकिन भी है। आज दुनिया में लैब में हीरा बनाया जा रहा है। यह कोई नकली पत्थर नहीं, बल्कि असली डायमंड होता है। इसकी चमक, मजबूती और केमिकल संरचना तक प्राकृतिक हीरे जैसी होती है।

अब सवाल है कि अगर इंसान लैब में हीरा बना सकता है, तो क्या सोना भी बनाया जा सकता है? और अगर बनाया जा सकता है, तो फिर दुनिया भर की लैब्स टन के हिसाब से सोना क्यों नहीं बना रहीं? असल में इसका जवाब साइंस, टेक्नोलॉजी और पैसे तीनों से जुड़ा है। लेकिन, पहले समझ लेते हैं कि लैब में सोना बनने के क्या फायदे होंगे।

लैब में सोना बनने के फायदे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें