Get App

सीनियर सिटीजंस 1.1 करोड़ रुपये के निवेश से कमा सकते हैं रिस्क-फ्री इनकम, जानिए कैसे

यूनियन बजट 2023 में सीनियर सिटीजंस के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं। इससे उनके लिए रिस्क-फ्री रेगुलर इनकम हासिल करना आसान हो गया है। अगर पति और पत्नी दोनों सीनियर सिटीजंस हैं तो चार सरकारी स्कीमों में निवेश कर हर महीने 70,500 रुपये की नियमित इनकम हासिल की जा सकती है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 2:40 PM
सीनियर सिटीजंस 1.1 करोड़ रुपये के निवेश से कमा सकते हैं रिस्क-फ्री इनकम, जानिए कैसे
SCSS के तहत मैक्सिमम इनवेस्टमेंट लिमिट बढ़ाकर 15 लाख रुपये से 30 लाख रुपये कर दी गई है। इसका मतलब है कि एक सीनियर सिटीजन दंपती इस स्कीम में कुल 60 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकता है।

यूनियन बजट 2023 सीनियर सिटीजंस के लिए बहुत अच्छा रहा। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में बदलाव के ऐलान किए गए। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दोनों स्कीमों में इनवेस्टमेंट की लिमिट बढ़ा दी। नई लिमिट 1 अप्रैल, 2023 से लागू हो जाएंगी। वित्तमंत्री ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) का भी ऐलान किया। सीनियर सिटीजंस के लिए पहले से एक स्कीम उपलब्ध है, जिसका नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) है। इन सभी स्कीमों को मिला दिया जाए तो एक सीनियर सिटीजन को 1.1 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट पर करीब 70,500 रुपये की मंथली इनकम होगी। आइए जानते हैं इसका गणित क्या है।

यूनियन बजट 2023 में हुए बड़े ऐलान

SCSS के तहत मैक्सिमम इनवेस्टमेंट लिमिट बढ़ाकर 15 लाख रुपये से 30 लाख रुपये कर दी गई है। इसका मतलब है कि एक सीनियर सिटीजन दंपती इस स्कीम में कुल 60 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकता है। यह स्कीम इंडिया पोस्ट और कमर्शियल बैंकों में उपलब्ध है। इसकी अवधि 5 साल है।

मैच्योरिटी के वक्त इस स्कीम की अवधि तीन साल के लिए बढ़ाई जा सकती है। इसके इंटरेस्ट की समीक्षा सरकार हर तिमाही करती है। अभी इस स्कीम में सालाना इंटरेस्ट रेट 8 फीसदी है, जिसका पेमेंट हर तिमाही होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें