शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। ज्यादातर इनवेस्टर्स के पोर्टफोलियो में 28 फरवरी के बाद से गिरावट बढ़ी है। हर कुछ साल बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आती है। फिर तेजी आती है और इनवेस्टर्स को अच्छा प्रॉफिट होता है। लंबी अवधि में शेयर बाजार के प्रदर्शन को देखने से इसकी पुष्टि होती है।
