Get App

ग्लोबल रिपोर्ट आते ही 5% टूटे Silver ETF, MCX पर भी भारी बिकवाली

SBI Silver ETF से लेकर SILVERBEES तक, चांदी से जुड़े ETF में सोमवार को तेज बिकवाली हुई। Gold ETF भी फिसले। जानिए किस रिपोर्ट ने चांदी का मूड बिगाड़ा और MCX पर सोने-चांदी का क्या हाल है।

Edited By: Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 3:21 PM
ग्लोबल रिपोर्ट आते ही 5% टूटे Silver ETF, MCX पर भी भारी बिकवाली
SBI Silver ETF से लेकर SILVERBEES तक, चांदी से जुड़े ETF में सोमवार को तेज बिकवाली हुई।

शेयर बाजार सोमवार 16 नवंबर को हरे निशान में था, लेकिन चांदी में पैसा लगाने वालों के लिए दिन भारी रहा। Silver ETF करीब 5 फीसदी तक टूट गए और SBI Silver ETF सबसे ज्यादा 4.76 फीसदी गिरा। ये गिरावट उस रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें 2026 में दुनिया भर में चांदी की मांग 5 फीसदी घटने का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में इसकी बड़ी वजह ज्वेलरी की कमजोर मांग और सोलर सेल में चांदी का कम इस्तेमाल बताई गई है। Gold ETF भी फिसले, लेकिन उनकी गिरावट कम रही।

Sensex चढ़ा, पर चांदी फिसली

दोपहर 1:55 बजे Sensex 301 अंक यानी 0.4 फीसदी चढ़कर 81893.7 पर था। Nifty भी 67 अंक यानी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 25211.4 पर कारोबार कर रहा था। इसके उलट कीमती धातुओं से जुड़े ETF में बिकवाली छाई रही।

SBI Silver ETF 4.76 फीसदी गिरकर 165.20 रुपये पर आ गया। Nippon India Silver ETF (SILVERBEES) 4.62 फीसदी टूटकर 160.97 रुपये पर पहुंचा। ICICI Prudential Silver ETF 4.53 फीसदी गिरकर 167.94 रुपये पर रहा। Tata Silver ETF भी 4.53 फीसदी नीचे 16.42 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें