Get App

Silver ETFs धड़ाम, एक ही दिन में 7% की गिरावट, क्या अब आया सही भाव पर या अब भी है महंगा?

Silver ETF: चांदी की फिजिकल उपलब्धता अब बढ़ी है तो इसके ईटीएफ के भाव अब उचित लेवल पर आ रहे हैं या डिस्काउंट भाव पर आ गए। अभी की बात करें तो सिल्वर ईटीएफ के भाव करीब 7% गिर गए हैं। चेक करें सिल्वर ईटीएफ के भाव से क्या संकेत मिल रहा है और अभी सिल्वर मार्केट की क्या स्थिति है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 21, 2025 पर 12:49 PM
Silver ETFs धड़ाम, एक ही दिन में 7% की गिरावट, क्या अब आया सही भाव पर या अब भी है महंगा?
Ace MF के आंकड़ों के मुताबिक Silver ETF में एक ही दिन में भारी गिरावट आई, और 20 अक्टूबर को ज्यादातर फंडों में 7% तक की गिरावट आई।

महीनों की लगातार तेजी और निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी के बाद अब चांदी की चमक फीकी पड़ रही है। एक साल में चांदी के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी सिल्वर ईटीएफ (Silver ETFs) करीब 65–70% की ताबड़तोड़ तेजी के बाद 20 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन तेज गिरावट देखी। इसकी वजह ये है कि फिजिकल सप्लाई में सुधार के चलते वैश्विक स्तर पर इसकी कीमतें नरम पड़ी हैं। बता दें कि इस महीने अक्टूबर की शुरुआत में चांदी की स्पॉट प्राइस प्रति औंस $40 के पार चली गई। फिर चांदी की फिजिकल शॉर्टेज की संभावना पर चांदी की मांग तेज हो गई है। इसके साथ ही अक्टूबर के मध्य तक चांदी $50 के पार चली गई।

हालांकि पिछले हफ्ते के आखिरी में कारोबारी तनाव के हल्के होने और सेफ-हैवेन एसेट की मांग में सुस्ती के चलते चांदी की तेजी को ब्रेक लगा। 17 अक्टूबर को अमेरिका में चांदी की कीमतें 6% से अधिक कम हो गई जिसका असर भारतीय मार्केट पर भी पड़ा। इंडियन बूलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक भारत में 20 अक्टूबर को चांदी की के भाव करीब 7% गिरकर ₹1,71,275 से ₹1,60,100 पर आ गए। इस गिरावट का असर सिल्वर ETF पर भी पड़ा, जो घरेलू कीमतों के हिसाब से ऊपर-नीचे होते हैं।

एक ही दिन में 7.5% तक गिर गए Silver ETFs

Ace MF के आंकड़ों के मुताबिक सिल्वर ईटीएफ में एक ही दिन में भारी गिरावट आई, और 20 अक्टूबर को ज्यादातर फंडों में 7% तक की गिरावट आई। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ में 6.96% और एक्सिस सिल्वर ईटीएफ में 6.93% की गिरावट आई। वहीं देश के सबसे बड़े और सबसे अधिक कारोबार वाले सिल्वर ईटीएफ निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ (SilverBees) भी एक ही दिन में 6.94% गिर गए। अन्य बड़े फंडों में भी गिरावट आई, जिससे व्यापक आधार पर गिरावट का संकेत मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें